Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»फोरलेन टोल प्लाजा के पास फायरिंग करने वाले शूटर गिरफ्तार
    Top Story

    फोरलेन टोल प्लाजा के पास फायरिंग करने वाले शूटर गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 29, 2025Updated:January 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। पुलिस ने एनएच 39 फोरलेन सड़क निर्माण के क्रम में सदर थाना क्षेत्र के चुकरू स्थित टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल और गोली बरामद की गयी है। इस घटना को अंजाम दिलाने वाले राहुल सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज की गयी है। बताते चलें कि 7 जनवरी को गोली चली थी। एक मजदूर के पैर में गोली लगी थी।

    इस संबंध में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था। इसी क्रम में मुख्य शूटर शुभम दुबे को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर दूसरा शूटर आकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों शहर थाना क्षेत्र के बेलवाटिका के रहने वाले हैं।

    जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने बुधवार को बताया कि रंगदारी के लिए लातेहार के अपराधी राहुल सिंह के नाम पर गोली चलायी गयी थी। इस घटना के बाद अमन साव गिरोह से जुड़े मयंक सिंह ने क्रेडिट लेते हुए जिम्मेवारी ली थी। साथ ही कंपनी के कर्मियों को रंगदारी के लिए धमकाया था। दरअसल एनएच फोरलेन निर्माण करा रही भारत वाणिज्य इस्ट प्राइवेट लिमिटेड से राहुल सिंह, अमन साव और रांची के कृष्णा यादव ने रंगदारी मांगी थी।

    अनुसंधान के क्रम में मंगलवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गोली चलाने वाला युवक शुभम दुबे रेड़मा की तरफ घूम रहा है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मणिभूषण प्रसाद, सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय, रंजीत कुमार, मनोज मुंडा एवं जवानों ने कार्रवाई कर शुभम को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल एक पिस्टल, तीन जिंदा गोली, एक खाली मैग्जिन एवं एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गयी।

    एसपी ने बताया कि शुभम की जानकारी पर आकाश को पकड़ा गया।

    घटना में आकाश की मोटरसाइकिल इस्तेमाल हुई थी। नंबर प्लेट बदल कर इस्तेमाल में लायी गयी थी। हथियार शुभम के बेलवाटिका स्थित पुस्तैनी घर से बरामद किया गया। इस घटना को अंजाम देने के लिए शुभम को 60 हजार रूपए मिले थे। आकाश 2019 में मर्डर केस में जेल गया हुआ है। राहुल सिंह की तलाश तेज है। वह पहले भी जेल जा चुका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवक्फ पर योगी के फॉर्मूले की काट ढूंढ़ रहा बोर्ड
    Next Article चौकीदार बहाली का रिजल्ट जारी: 11 अभ्यर्थियों पर दर्ज होगी एफआईआर
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version