Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची पुलिस से समर्थकों की झड़प
    दुनिया

    दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची पुलिस से समर्थकों की झड़प

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 3, 2025Updated:January 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दक्षिण कोरिया। दक्षिण कोरिया की सत्ता में बडी़ उठा-पटक शुरू हो गई है। यहां पर राजनीतिक गतिरोध अब अपने चरम पर पहुंच गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को महाभियोग लगाए गए राष्ट्रपति यून सुक योल (Yoon Suk Yeol) के आवास में एंट्री ले ली है। भ्रष्टाचार जांच कार्यालय (CIO) के पास सियोल कोर्ट का जारी किया अरेस्ट वारंट भी है। वहीं घर के बाहर खड़ी पुलिस से अब यून के समर्थकों की झड़प भी शुरू होने लगी है। स्थिति को बस जैसे-तैसे संभाला जा रहा है। इधर उत्तर कोरिया (North Korea) ने भी इस पर अपना बयान जारी किया है।

    क्या कहा उत्तर कोरिया ने
    उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया KCNA की रिपोर्ट के मुताबिक महाभियोग लगाए गए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल की जो गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है वो दक्षिण कोरिया में अराजकता और राजनीतिक गतिरोध की स्थिति को दिखाती है। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक KCNA ने लिखा है कि “कठपुतली दक्षिण कोरिया में 3 दिसंबर के मार्शल लॉ की घटना के बाद अभूतपूर्व महाभियोग चलाया गया।”

    पुलिस और समर्थकों में झड़प
    राष्ट्रपति को किसी भी समय गिरफ्तार करने के लिए खड़ी पुलिस से अब यून समर्थकों की झड़प भी हो रही है जिससे राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा के साथ टकराव की संभावना बढ़ गई है। उधर पर्यवेक्षकों ने कहा कि शनिवार और रविवार को यून को गिरफ्तार करने से यून के समर्थकों का सामना करना ज्यादा जोखिम भरा हुआ है। जबकि सोमवार को वारंट को निष्पादित करना समय सीमा के बहुत करीब होगा।

    पुलिस के सामने अमेरिकी झंडा लहरा रहे यून समर्थक
    शुक्रवार की सुबह जब जांचकर्ताओं ने राष्ट्रपति यून सूक योल को गिरफ्तार करने की कोशिश की, तब उनके समर्थक राष्ट्रपति आवास के बाहर इकट्ठे हो गए और दक्षिण कोरिया के साथ-साथ अमेरिका के भी राष्ट्रीय झंडे लहराने लगे हैं। यून के समर्थकों के लिए, अमेरिका की एक मददगार से कहीं ज्यादा भूमिका है।उनके लिए अमेरिका एक माना हुआ आदर्श है।
    यून के समर्थकों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प यून की मदद के लिए आ सकते हैं।

    क्यों हो रही यून की गिरफ्तारी
    बता दें कि 3 दिसंबर को यून ने साउथ कोरिया में मार्शल लॉ लगा दिया था। हालांकि विरोध के चलते अगले दिन उसे वापस भी ले लिया। लेकिन 14 दिसंबर को इसके विरोध में नेशनल असेंबली ने यून पर महाभियोग लगा दिया था। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पर महाभियोग लगाने के लिए नेशनल असेंबली के सदस्यों ने 204 से 85 मतों से मतदान किया था।
    नेशनल असेंबली के 3 सदस्यों ने वोटिंग नहीं की थी जबकि 8 वोट अवैध घोषित कर दिए गए। मतदान में महाभियोग के लिए जरूरी दो-तिहाई वोट थे। असेंबली के सभी 300 सदस्यों ने अपने मत डाले। इस महाभियोग के बाद यून को राष्ट्रपति पद से निलंबित कर दिया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन लोग घायल
    Next Article शराब की दो हजार से अधिक खाली बोतलों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बस जब्त
    shivam kumar

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version