Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»आसमान में मंगलवार को लगेगा ग्रहों का जमावड़ा, एक साथ कतार में नजर आएंगे छह ग्रह
    देश

    आसमान में मंगलवार को लगेगा ग्रहों का जमावड़ा, एक साथ कतार में नजर आएंगे छह ग्रह

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 20, 2025Updated:January 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए मंगलवार, 21 जनवरी की शाम बेहद खास होने जा रही है। इस दौरान आसमान में अद्भुत खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसमें सौरमंडल के ग्रहों का जमावड़ा लगने लगने जा रहा है। इस दिन सूर्यास्‍त के बाद आकाश में पूर्व से पश्चिम तक सौरमंडल के छह ग्रह एक कतार में नजर आएंगे।

    नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने सोमवार को इस खगोलीय घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की शाम पूर्वी आकाश में मंगल (मार्स) होगा तो सिर के लगभग ऊपर बृहस्‍पति (जुपिटर) और यूरेनस अपनी चमक विखेर रहे होंगे। वहीं पश्चिमी आकाश में नेप्‍च्‍यून, शुक्र (वीनस) और शनि (सेटर्न) कतार बनाते हुए नजर आएंगे। ग्रहों का कुंभ से नजारे में आप मंगल, बृहस्‍पति, शुक्र और शनि को तो खाली आंखों से देख पाएंगे, लेकिन यूरेनस और नेप्‍च्‍यून को देखने के लिए टेलिस्‍कोप की मदद लेनी होगी। टेलिस्कोप से देखने पर यह छह ग्रह आकाश में एक कतार बनाते हुए दिखेंगे।

    सारिका ने बताया कि सौरमंडल के पहले ग्रह बुध की इस समय कमी रहेगी। इस कमी को आने वाले फरवरी माह में पूरी कर पाएंगे, जब आप सभी ग्रहों को एक साथ देख सकेंगे और अगर आप सौर परिवार के तीसरे ग्रह (पृथ्वी) को देखना चाहते हैं तो उसे देखने के लिये ऊपर नहीं, आपके कदमों में देखना होगा। सौर परिवार के छह ग्रहों को एक साथ देखने का यह अच्छा अवसर है।

    हालांकि, इस खगोलीय घटना के दर्लभ होने को लेकर सारिका ने बताया कि सोशल मीडिया में इस घटना को बढ़ा–चढ़ा कर बताया जा रहा है, लेकिन ऐसा है नहीं। दरअसल, ग्रहों की परेड आम तौर हर कुछ साल में होती रहती है, लेकिन इनका समय बदलता रहता है। भारत के आकाश के लिए यह घटना शाम को दिख रही है, इसलिये महत्‍वपूर्ण है। इसमें भी ग्रह आपस में सटेंगे नहीं, बल्कि 180 डिग्री के आकाश में एक कतार में रहेंगे। यह इन ग्रहों को पहचानने और जानने का मौका रहता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का नया पोस्टर रिलीज
    Next Article संभल हिंसा में 10 और पत्थरबाज आरोपित गिरफ्तार, अब तक 72 दबोचे गए
    shivam kumar

      Related Posts

      ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्पेसक्राफ्ट से पहला संदेश- मेरे कंधे पे मेरा तिरंगा है…

      June 25, 2025

      खड़गे के बयान पर भाजपा का पलटवार, प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया

      June 25, 2025

      आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिक्रमजीत मजीठिया गिरफ्तार

      June 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची दंगा के आरोपित महबूब को अग्रिम जमानत देने से हाई कोर्ट का इनकार
      • ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्पेसक्राफ्ट से पहला संदेश- मेरे कंधे पे मेरा तिरंगा है…
      • खड़गे के बयान पर भाजपा का पलटवार, प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया
      • आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिक्रमजीत मजीठिया गिरफ्तार
      • शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के लिए रवाना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version