Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»केंद्रीयमंत्री अमित शाह आज गुजरात के वडनगर में 
    देश

    केंद्रीयमंत्री अमित शाह आज गुजरात के वडनगर में 

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 16, 2025Updated:January 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज गुजरात के वडनगर में पुरातत्व अनुभवात्मक संग्रहालय, प्रेरणा कॉम्प्लेक्स एवं वडनगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे। साथ ही विरासत परिसर विकास योजना, शहरी सड़क विकास और सौन्दर्यकरण कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा पर एक फिल्म का भी शुभारंभ करेंगे।

    केंद्रीय गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार 12,500 वर्गमीटर क्षेत्र में कुल 298 करोड़ रुपये की परियोजना लागत से तैयार पुरातात्विक अनुभवात्मक संग्रहालय वडनगर के 2500 वर्ष से अधिक पुराने समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास और निरंतर मानव निवास के क्रम को उत्खनन किए गए पुरातात्विक प्रमाणों के माध्यम से दर्शाया गया है। यह भारत में विकसित अपनी तरह का पहला ऐसा संग्रहालय है, जहां आगंतुकों को पुरातात्विक स्थल का अनुभव होगा।

    इस संग्रहालय में मिट्टी के बर्तनों, शंख निर्माण (उत्पाद और कच्चा माल), सिक्के, आभूषण, हथियार और औजार, मूर्तियां, खेल सामग्री तथा जैविक सामग्री जैसे खाद्यान्न, डीएनए और कंकाल अवशेषों से संबंधित लगभग 5,000 से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। नौ विषयगत दीर्घाओं वाले इस संग्रहालय में 4,000 वर्गमीटर के क्षेत्र में फैला उत्खनन स्थल है जहां 16-18 मीटर की गहराई तक पुरातात्विक अवशेष देखने को मिलते हैं। इस उत्खनन स्थल पर एक अनुभवात्मक वॉक-वे शेड, आने वाले लोगों को उत्खनन से प्राप्त पुरातात्विक अवशेषों का प्रदर्शन कराएगा।

    वडनगर देश के प्राचीन जीवंत धरोहर शहरों में से एक है। वडनगर को अनर्तपुर, आनंदपुर, चमत्कारपुर, स्कंदपुर और नागरका जैसे कई अन्य नामों से भी जाना जाता है। वडनगर अपनी अद्वितीय वास्तुकला और ऐतिहासिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है, जिनमें कीर्तितोरण, हाटकेश्वर महादेव मंदिर और शर्मिष्ठा झील का विशेष स्थान है। वडनगर प्रमुख व्यापारिक मार्ग पर स्थित होने के कारण हिंदू, बौद्ध, जैन और इस्लाम धर्मों के संगम का एक जीवंत केंद्र रहा है।

    केन्द्रीय गृहमंत्री महेसाणा जिले के वडनगर में कुल 34,235 वर्गमीटर क्षेत्र में 33.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित और विकसित तालुका स्तर के खेल परिसर का भी उद्घान करेंगे। यह अत्याधुनिक खेल परिसर राज्य सरकार की खेल अधोसंरचना को बढावा देने और तालुका स्तर पर एथलीटों को उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जो जमीनी स्तर पर खेलों के विकास में सहायक होगा। इस खेल परिसर में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, एस्ट्रो-टर्फ, फुटबॉल मैदान सहित मिट्टी में खेले जाने वाले खेलों जैसे कबड्डी, वॉलीबॉल और खो-खो के लिए कोर्ट का निर्माण किया गया है। इसके साथ-साथ, यहां बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, जूडो और जिम के लिए एक मल्टीपर्पज़ इंडोर हॉल भी बनाया गया है। इस खेल परिसर के कैंपस में 200 बेडस वाला छात्रावास भी तैयार किया गया है, जिसमें लड़कों के लिए 100 और लड़कियों के लिए 100 बेड्स की व्यवस्था की गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमणिपुर में हथियार और विस्फोटक बरामद
    Next Article सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी के बढ़े भाव
    shivam kumar

      Related Posts

      रिश्वत या भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो अगले ही पल जाएगा मंत्री पद : मुख्यमंत्री विजय

      July 16, 2026

      अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की मंगल आरती में शामिल हुए अमित शाह, परिवार सहित किए दर्शन

      July 16, 2026

      कैबिनेट : चिप उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी

      July 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version