रायपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे आज बिलासपुर में गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। समारोह में राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित भी मौजूद रहेंगे। धनखड़ 279 छात्रों-शोधार्थियों को स्वर्ण पदक और उपाधि प्रदान करेंगे।बताया गया है कि उपराष्ट्रपति धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दोपहर 12:15 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे रायपुर स्थित माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से बिलासपुर जाएंगे। उपराष्ट्रपति अपराह्न 3 बजे से 4 बजे तक गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति इसके पश्चात बिलासपुर से हेलीकॉप्टर से शाम 4:50 बजे रायपुर के माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 5 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



