Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»हम धरती के मालिक नहीं, बल्कि संरक्षक हैं : केन्द्रीय मंत्री शेखावत 
    देश

    हम धरती के मालिक नहीं, बल्कि संरक्षक हैं : केन्द्रीय मंत्री शेखावत 

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दूरदर्शी नीतियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानकों से परे, भारत अपने लक्ष्यों पर अडिग रहेगा और हर हाल में इसे सुनिश्चित करेगा। केन्द्रीय मंत्री शनिवार को कोलकाता के साइंस सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। केन्द्रीय मंत्री शोखावत ने कहा कि बीते एक दशक में भारत में जितने बड़े स्तर पर वृक्षारोपण और हरित कार्य हुए हैं, वह दुनिया के कुछ ही देशों में देखने को मिलता है। इसे बनाए रखने के लिए सभी को संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने से केवल तापमान में वृद्धि, समुद्र स्तर का बढ़ना और अनियमित वर्षा जैसे खतरे ही नहीं, बल्कि ऋतुओं के चक्र में भी बदलाव होने की संभावना है। यह परिवर्तन पूरी मानव जाति को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने चेताया कि विज्ञान और तकनीक के जरिए प्रकृति पर विजय पाने का प्रयास किया जा सकता है, लेकिन पर्यावरण असंतुलन मानव अस्तित्व पर संकट ला सकता है।

    शेखावत ने कहाकिहमें यह समझना होगा किहम धरती के मालिक नहीं, बल्कि केवल संरक्षक हैं इसलिए धरती का सावधानी और संवेदनशीलता के साथ उपयोग करना होगा। इसे मां के रूप में अनुभव करना होगा।उन्होंने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि घर से बाहर निकलते समय बिजली के स्विच बंद करना, कंप्यूटर में केवल आवश्यक डेटा को सुरक्षित रखना और एसी का तापमान 16 डिग्री की बजाय उपयुक्त स्तर पर रखना जैसे छोटे-छोटे कदम हर व्यक्ति को अपनाने चाहिए।

    कोलकाता के साइंस सिटी में ‘एट द एज?’ नामक एक गैलरी का उद्घाटन करते हुए मंत्री ने संबंधित विषय पर एक पुस्तिका का विमोचन भी किया। उन्होंने इस गैलरी को जन-उपयोगी बनाने और देश के अन्य चार क्षेत्रीय साइंस सिटी में भी ऐसी उच्चस्तरीय गैलरी बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

    कार्यक्रम में संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजय कौल, नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम्स के महानिदेशक डॉ. अरिजीत दत्ता चौधरी, बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया के निदेशक डॉ. ए.ए. माओ और कोलकाता साइंस सिटी के निदेशक अनुराग कुमार मौजूद थे। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने देशभर में चल रहे 38 वैज्ञानिक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए साइंस सिटी में बैठक की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री 13 जनवरी को प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना ‘जेड-मोड़’ सुरंग का करेंगे उद्घाटन
    Next Article अयोध्या का रामलला मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर : प्रधानमंत्री
    shivam kumar

      Related Posts

      ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगा वोटर अधिकार यात्रा : अरूण यादव

      August 20, 2025

      संविधान संशोधन विधेयक पेश करने के दौरान लोकसभा में हंगामा, पेपर उछाले गए

      August 20, 2025

      कांग्रेस समेत विपक्षी नेताओं ने जयंती पर राजीव गांधी को किया याद

      August 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगा वोटर अधिकार यात्रा : अरूण यादव
      • बलोचिस्तान में पाकिस्तान की संघीय सरकार समर्थित चार लोगों की हत्या
      • इजराइल के हमले में हमास कमांडर शमाला और आतंकी नज्जर मारे गए
      • संविधान संशोधन विधेयक पेश करने के दौरान लोकसभा में हंगामा, पेपर उछाले गए
      • कांग्रेस समेत विपक्षी नेताओं ने जयंती पर राजीव गांधी को किया याद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version