Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»वेस्ट बोकारो जामा मस्जिद के सचिव की हालत बिगड़ी, टीएमएच हुए रेफर
    Top Story

    वेस्ट बोकारो जामा मस्जिद के सचिव की हालत बिगड़ी, टीएमएच हुए रेफर

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो क्षेत्र में जामा मस्जिद कमेटी का अंतर्कलह अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। कमेटी के सचिव मोहम्मद मोइनुद्दीन की नमाज पढ़ते वक्त कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। इस वारदात में घायल मोहम्मद मोइनुद्दीन की हालत अब गंभीर हो गई है। उन्हें आनन-फानन में गुरुवार की सुबह वेस्ट बोकारो के अस्पताल से रेफर कर टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल जमशेदपुर ले जाया गया है। जिस तरह नाजुक हालत बनी हुई है, परिजन भी चिंतित हो गए हैं। इसके अलावा जामा मस्जिद कमेटी के अन्य सदस्य भी अब इस मुद्दे पर काफी गंभीर हो गए हैं।

    वेस्ट बोकारो जामा मस्जिद कमेटी के सचिव सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के सह सचिव मोहम्मद मोइनुद्दीन पर छह जनवरी को नमाज पढ़ते वक्त ही हमला हुआ था। उन पर वेस्ट बोकारो के ही रिजवान कुरैशी उर्फ शेरू कुरेशी, मोहम्मद वसीम खान उर्फ छोटू खान, मोहम्मद जावेद उर्फ बब्लू, मोहम्मद अकील, शफी उर्फ भोलू और शेरू खान ने हमला किया था। उन लोगों ने उन पर धारदार चीज से भी वार किया था। जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोटें आई थी। उन्हें जब इलाज के बाद सात जनवरी को डिस्चार्ज किया गया तो ऐसा लगा वे जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। लेकिन 61 वर्षीय मोहम्मद मोइनुद्दीन की हालत बुधवार की रात अचानक बिगड़ गई। हमलावरों पर पुलिस ने प्राथमिकी तो दर्ज की, लेकिन सख्त कार्रवाई नहीं होने की वजह से वह पूरा इलाका संवेदनशील हो गया है।

    जामा मस्जिद कमेटी के सचिव मोहम्मद मोइनुद्दीन मस्जिद को लेकर कुछ ऐलान करने वाले थे। छह जनवरी को वह जब नमाज पढ़ने पहुंचे थे, तो इस बात के लिए उन्होंने कुछ लोगों को बताया भी था। नमाज के बाद वह अपनी बात रखते, इससे पहले ही उन पर जानलेवा हमला हो गया। जिस तरीके से धारदार हथियार और ईंट पत्थरों से उन्हें पीटा गया, ऐसा लग रहा था हमलावर उन्हें जान से मारने की नीयत से ही पहुंचे थे।

    इस प्रकरण में रामगढ़ एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी ने बताया कि वेस्ट बोकारो में जामा मस्जिद को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही थी। मस्जिद कमेटी से इस मुद्दे पर टाटा कंपनी की बात भी हुई थी। लेकिन मस्जिद कमेटी की अंदरूनी लड़ाई ही काफी गंभीर हो गई है। वहां शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए मांडू अंचल अधिकारी विमल कुमार सिंह और वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी दीपक कुमार को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअसम कोयला खदान हादसाः खनिकों की तलाश में गोताखोरों ने फिर शुरू किया अभियान
    Next Article शीतलहर को लेकर वर्ग आठ तक की कक्षाएं 12 जनवरी तक स्थगित
    shivam kumar

      Related Posts

      जेपीएससी 2023 का रिज़ल्ट जारी, 342 अभ्यर्थी सफल

      July 25, 2025

      हवाई फायरिंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार

      July 25, 2025

      उपायुक्त ने किया हुर्रासी पुनर्वास स्थल का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

      July 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ का जलवा जारी
      • ‘वॉर 2’ में ऋतिक-एनटीआर का तूफानी एक्शन, ट्रेलर ने मचाया धमाका
      • सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना और चांदी की कीमत घटी
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में बिकवाली का दबाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version