Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गिरिडीह: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, जीआरपी ने शुरू की जांच
    Top Story

    गिरिडीह: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, जीआरपी ने शुरू की जांच

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 13, 2025Updated:January 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह। धनबाद-गया रेलखंड पर स्थित निमियाघाट रेलवे स्टेशन के डाउन लूप लाइन पर एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास कुमार दास (22) के रूप में हुई है, जो निमियाघाट थाना क्षेत्र के लोहेडीह का निवासी था। घटना की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गोमो भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    घटना की जांच में जुटी जीआरपी
    बताया जा रहा है कि विकास कुमार दास अपने नानी के घर कतरास श्यामडीह में रहकर पढ़ाई कर रहा था। 12 जनवरी को वह घर आया और घूमने के लिए बाहर निकला था। जीआरपी को घटनास्थल से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसके जरिए मृतक के परिवार से संपर्क किया गया। फोन के अंतिम चार नंबरों पर संपर्क करने पर परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की। परिजनों का कहना है कि विकास अपनी नानी के घर पढ़ाई के सिलसिले में कतरास में रहता था और घटना के दिन वह घर घूमने निकला था। इस दुःखद घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही जीआरपी के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि यह घटना आत्महत्या थी, या दुर्घटना का परिणाम। घटनास्थल पर सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रीयकृत बैंक में चोरी की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच
    Next Article लंदन में कंजरवेटिव काउंसलर उम्मीदवार बने झारखंड के प्रशांत कुमार
    shivam kumar

      Related Posts

      नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

      August 8, 2025

      देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 53.91 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      August 8, 2025

      सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

      August 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
      • बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों में लगभग 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी
      • आरजी कर पीड़िता के पिता का गंभीर आरोप- सीबीआई निदेशक ने मामला छोड़ देने को कहा
      • नेतन्याहू की गाजा में पूर्ण कब्जे की योजना के विरोध में इजराइल में प्रदर्शन
      • पुतिन-ट्रंप के बीच जल्द होगी बैठक, यूक्रेन युद्ध का निकल सकता है समाधान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version