Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, January 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर
    देश

    2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हरिद्वार। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर राष्ट्रीय युवा सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत की। हर की पैड़ी पहुंचकर उन्होंने गंगा पूजन किया और सायंकालीन आरती में भाग लिया। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हिन्दुस्थान समाचार प्रतिनिधि से बातचीत के दौरान कहा कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश व पंजाब सहित कई राज्यों में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ आएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश तेजी के साथ तरक्की कर रहा है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।

    मनरेगा योजना का नाम बदलकर जी राम जी किए जाने पर उन्होंने कहा मनरेगा की जगह केंद्र सरकार जी राम जी विकसित भारत योजना लेकर आई। वह गरीब मजदूर और बेरोजगारों के लिए मनरेगा से बेहतर है, जिसमें 125 दिन मजदूरों को रोजगार मिलेगा और सीधे उनके खाते में पैसा जाएगा। ऐसे में बिचौलियों का कोई काम नहीं होगा।

    उन्होंने कहा कि मनरेगा के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हो रहा था। उन्होंने कहा आज तक कभी भी कांग्रेस ने महात्मा गांधी का सम्मान नहीं किया। पहले यह योजना विभिन्न नामों से लागू की गई थी। 2009 में इसे मनरेगा का नाम दिया गया। उन्होंने कहा ओवैसी कह रहे हैं कि एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला देश की प्रधानमंत्री बनेगी। यह उनका केवल एक सपना है,जो सपना ही रह जाएगा,क्योंकि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, यहां जन भावनाओं के अनुसार ही प्रधानमंत्री बनते हैं।

    पश्चिम बंगाल में ईडी जांच प्रकरण को लेकर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी आने वाले चुनावों को देखकर बौखलाई हुई हैं। अगर वे मुख्यमंत्री होकर खुद संवैधानिक काम में बाधा डाल रही हैं तो इससे पता चलता है कि दाल में कुछ काला नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनिपाह वायरस को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को किया सतर्क
    shivam kumar

      Related Posts

      नेतृत्व परिवर्तन की आहट के बीच आज कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी

      January 13, 2026

      देहरादून के मियांवाला के पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडर-14 टीम में चयन, आज रवाना होगी टीम

      January 13, 2026

      स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

      January 12, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर
      • निपाह वायरस को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को किया सतर्क
      • हाथी की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
      • नेतृत्व परिवर्तन की आहट के बीच आज कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी
      • देहरादून के मियांवाला के पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडर-14 टीम में चयन, आज रवाना होगी टीम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version