Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, January 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी खरीदारी का रुख
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी खरीदारी का रुख

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 2, 2026Updated:January 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में नए साल की छुट्टी होने की वजह से पिछले सत्र के दौरान कोई कारोबार नहीं हुआ। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान नए साल की छुट्टी की वजह से बंद रहे। वहीं एशियाई बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ है।

    अमेरिकी बाजार में साल 2026 के पहले दिन छुट्टी रही, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट में पिछले सत्र के दौरान कोई कारोबार नहीं हुआ। हालांकि आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 192.80 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,256.09 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    एशियाई बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज और स्टॉक एक्सचेंज ऑफ थाईलैंड में छुट्टी होने की वजह से निक्केई इंडेक्स और सेट कंपोजिट इंडेक्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    गिफ्ट निफ्टी आज फिलहाल 0.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ 26,353 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,665.65 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 591.46 अंक यानी 2.31 प्रतिशत उछल कर 26,222 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 1.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,227.43 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 318.84 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 29,282.44 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,707.12 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,968.84 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात मैनेजर राय को लगी गोली
    Next Article शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में गिरावट जारी

      January 2, 2026

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      January 2, 2026

      जनवरी से ऑस्ट्रेलिया सभी भारतीय निर्यात पर टैरिफ खत्म कर देगा : गोयल

      December 29, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • मोतिहारी में डॉक्टर की खौफनाक लापरवाही: ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ी कैंची, डेढ़ साल बाद महिला की मौत
      • झारखंड हाइकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे एमएस सोनक, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
      • झारखंड नगर निकाय चुनाव: 8 जनवरी को बड़ी बैठक, इसी महीने हो सकती है तारीखों की घोषणा
      • वर्ष 2025 में नेपाल से 501 विदेशी निष्कासित, सर्वाधिक संख्या चीनी नागरिकों की
      • ‘बॉर्डर 2’ का इमोशनल देशभक्ति गीत ‘घर कब आओगे’ रिलीज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version