Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, January 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गणतंत्र दिवस को लेकर उपायुक्‍त ने तैयारियां करने का दिया निर्देश
    Top Story

    गणतंत्र दिवस को लेकर उपायुक्‍त ने तैयारियां करने का दिया निर्देश

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 8, 2026Updated:January 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। जिले में गणतंत्र दिवस समारोह मनाये जाने को लेकर गुरुवार काे समाहरणालय परिसर में उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारियों की बैठक की गई। बैठक में गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

    उपायुक्त ने कहा कि जिला मुख्यालय में इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्य अतिथि सुबह 9.05 बजे झंडोतोलन करेंगे। परेड और झांकियों के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिया। उन्हाेंने झांकियों को आकर्षक रूप देने की बात कही।

    उपायुक्त ने कहा कि 26 जनवरी के दिन सभी संबंधित कार्यालय प्रधान अपने-अपने कार्यालयों में झंडोत्तोलन करेंगे। विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेल, सामाजिक, विकास सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जायेगा। गणतंत्र दिवस परेड में आईआरबी, जिला बल, गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी के टुकड़ी भाग लेंगे। उन्होंने पुलिस लाइन स्टेडियम में साफ-सफाई, रंग-रोगन, लाउडस्पीकर पेयजल, लोगों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, आमंत्रण कार्ड सहित अन्य कार्यों की जिम्मेदारी विभिन्न पदाधिकारियों को सौंपते हुए सभी कार्य तय समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से शहर की विशेष साफ-सफाई की जायेगी। महापुरुषों की प्रतिमाओं की विशेष सफाई होगी। शहर पूर्ण रूप से स्वच्छ रहे, इसे सुनिश्चित किये जाने पर बल दिया गया। पूरे जिले में मांस-मदिरा की बिक्री भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।

    बैठक में पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन, उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, समान्य शाखा प्रभारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली में तीन दिवसीय ‘तानसेन महोत्सव’ शुक्रवार से
    Next Article ममता बनर्जी सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री : तापस राय
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस बने एमएस सोनक, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

      January 9, 2026

      हथियारबंद अपराधियों ने किया युवक पर जानलेवा हमला, इलाके में तनाव

      January 9, 2026

      मझगांव प्रखंड के बेनीसागर में हाथी ने और दो की ली जान, इलाके में दहशत

      January 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • इडी की आई-पैक पर छापेमारी को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने दो थानों में दर्ज कराई शिकायत
      • राज्यपाल को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपित साल्ट लेक से गिरफ्तार
      • झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस बने एमएस सोनक, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
      • हथियारबंद अपराधियों ने किया युवक पर जानलेवा हमला, इलाके में तनाव
      • मझगांव प्रखंड के बेनीसागर में हाथी ने और दो की ली जान, इलाके में दहशत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version