नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार में सोना और चांदी के भाव में जोरदार तेजी का रुख बना हुआ है। सोने की कीमत में आई तेजी के कारण हाजिर सोना आज 4,720 रुपये से लेकर 5,150 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। वहीं चांदी के भाव में आज 30,000 रुपये प्रति किलोग्राम की जबरदस्त तेजी नजर आ रही है।
सोने के भाव में आए इस जोरदार उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,67,090 रुपये से लेकर 1,67,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज डेढ़ लाख रुपये का स्तर पार कर 1,53,160 रुपये से लेकर 1,53,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में आए उछाल के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में यह चमकीली धातु चार लाख रुपये के स्तर को पार कर 4,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,67,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,53,310 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,67,090 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,53,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,67,140 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,53,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई, कोलकाता, भोपाल, लखनऊ, पटना और जयपुर में भी सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है। कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने के भाव में जोरदार तेजी बनी हुई है। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,67,090 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,53,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।



