Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»नगर निकाय चुनाव: एक ही बॉक्स में डाले जाएंगे पार्षद और मेयर के वोट, अलग रंगों के बैलेट पेपर से होगी पहचान
    Jharkhand Top News

    नगर निकाय चुनाव: एक ही बॉक्स में डाले जाएंगे पार्षद और मेयर के वोट, अलग रंगों के बैलेट पेपर से होगी पहचान

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार चुनाव बैलेट पेपर (मतपत्र) के जरिए कराए जा रहे हैं, जिसमें एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। मतदाताओं को वार्ड पार्षद और मेयर (अध्यक्ष) दोनों के लिए अपने वोट एक ही बैलेट बॉक्स में डालने होंगे। हालांकि, भ्रम की स्थिति से बचने के लिए आयोग ने दोनों पदों के लिए अलग-अलग रंगों के बैलेट पेपर आवंटित किए हैं।

    बैलेट पेपर के रंगों का गणित राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने जानकारी दी कि निर्वाचन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए रंगों का चयन कर लिया गया है। मेयर पद के लिए गुलाबी (पिंक) रंग का बैलेट पेपर होगा, जबकि वार्ड पार्षद के लिए सफेद रंग का बैलेट पेपर इस्तेमाल किया जाएगा। मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में बैलेट बॉक्स उपलब्ध रहेंगे, जिनकी मरम्मत और रंगाई का काम जिला स्तर पर पूरा कर लिया गया है।

    16 जनवरी को अधिकारियों की ट्रेनिंग चुनाव को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के लिए आयोग 16 जनवरी को एक दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम में सभी आरओ (रिटर्निंग ऑफिसर) और एआरओ (असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर) को नामांकन से लेकर चुनाव चिह्न आवंटन और मतगणना की बारीकियों के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। आयोग ने पहले ही सभी जिलों को 50-50 चुनाव चिह्न जारी कर दिए हैं।

    परिणाम आने में लग सकता है अधिक समय एक ही बॉक्स में दो अलग-अलग पदों के मतपत्र होने के कारण मतगणना प्रक्रिया लंबी खिंचने के आसार हैं। काउंटिंग के समय अधिकारियों को सबसे पहले गुलाबी और सफेद मतपत्रों की छंटनी करनी होगी। हालांकि रंगों के अंतर से छंटनी में आसानी होगी, फिर भी इस प्रक्रिया के कारण चुनाव परिणामों की घोषणा में देरी हो सकती है।

    जल्द हो सकती है चुनाव की तारीखों की घोषणा राज्य के 48 नगर निकायों में आरक्षण की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। 16 जनवरी के प्रशिक्षण और उसके बाद होने वाली उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद, इस महीने के अंत तक चुनाव की औपचारिक अधिसूचना जारी होने की प्रबल संभावना है।

    Ballot Paper Voting Process Jharkhand Municipal Elections 2026 Ranchi Mayor Election Updates State Election Commission Jharkhand Ward Councillor Reservation List झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 बैलेट पेपर वोटिंग प्रक्रिया रांची मेयर चुनाव अपडेट राज्य निर्वाचन आयोग झारखंड वार्ड पार्षद आरक्षण सूची
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखगड़िया में बवाल पर बड़ी कार्रवाई: 14 गिरफ्तार, 82 पर FIR
    Next Article झारखंड में मतदाता सूची के ‘गहन पुनरीक्षण’ की तैयारी तेज: 70% मैपिंग कार्य पूरा
    shivam kumar

      Related Posts

      पाकुड़ में सियारों ने ढाई माह की बच्ची को नोचकर खाया, दूसरी बच्ची गंभीर घायल

      May 9, 2026

      हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बस की छत पर बैठे चार बाराती झुलसे

      May 9, 2026

      सड़क हादसे में पांच की मौत, चार गंभीर

      May 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पश्चिम बंगाल में पहली भाजपा सरकार का गठन, शुभेंदु अधिकारी संग पांच मंत्रियों ने ली शपथ
      • इतिहास के पन्नों में 10 मईः जिन्होंने देश की खुफिया ताकत को दिया आकार
      • पाकुड़ में सियारों ने ढाई माह की बच्ची को नोचकर खाया, दूसरी बच्ची गंभीर घायल
      • हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बस की छत पर बैठे चार बाराती झुलसे
      • सड़क हादसे में पांच की मौत, चार गंभीर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version