रांची। आदित्य साहू ने शुक्रवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण से पूर्व प्रदेश कार्यालय में विधि-विधान से पूजा और हवन किया गया, जिसम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पदभार ग्रहण के बाद आदित्य साहू को भाजपा नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।
आदित्य साहू झारखंड भाजपा के 12वें प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। उनसे पहले बाबूलाल मरांडी जुलाई 2023 से जनवरी 2026 तक इस पद पर रहे। इससे पहले दीपक प्रकाश (2020-23), लक्ष्मण गिलुआ (2016-20), रवींद्र राय (2013-16), दिनेशानंद गोस्वामी (2010-13), रघुवर दास (2009-10, 2004-05), पशुपतिनाथ सिंह (2007-09), यदुनाथ पांडेय (2005-07), अभयकांत प्रसाद (2001-04) और दुखा भगत (1998-2001) प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।
नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आदित्य साहू के सामने आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने की बड़ी चुनौती है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी। संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी उनके अनुभव और क्षमता पर भरोसा जताया।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version