Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, January 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से राहत नहीं
    देश

    दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से राहत नहीं

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को वायु प्रदूषण से राहत मिलती नहीं दिख रही है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) आज 380 दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 373 था। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को भी आंशिक बादल छाए रहने और सुबह के समय कहीं-कहीं पर हल्का तथा घना कोहरना छाए रहने के आसार हैं। एक्यूआर्ई वेबसाइट के अनुसार गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआई 380 दर्ज किया गया है जबकि नोएडा का 367, ग्रेटर नोएडा 352 और गुरुग्राम का एक्यूआई 312 दर्ज किया गया है, जो ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी को दर्शाते हैं। वहीं, दिल्ली के कुछ शहरों का एक्यूआई जस का तस बना हुआ है। इनमें आनंद विहार, वजीरपुर, जहांगीर पुरी और नरेला सबसे अधिक प्रदूषित शहर हैं। आनंद विहार का एक्यूआई 423, वजीरपुर 425, जहांगीरपुरी 409, नरेला का एक्यूआई 403, जवाहर लाल नेहरू 397, द्वारका सेक्टर 8 का 393, पंजाबी बाग 390, ओखला फेज 2 का 387, आरके पुरम और सिरीफोर्ट का 386-386 तथा चांदनी चौक का 375 दर्ज किया गया है।

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह के समय कहीं-कहीं पर हल्का कोहरा तथा कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। यहां का अधिकतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। छह जनवरी तक दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में शीत लहर के आसार हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एक्यूआई में 0-50 की रेंज को ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बहुत खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदो साल में रेलवे कुछ सेक्टरों पर प्रतीक्षा सूची को पूरी तरह खत्म करेगी: अश्विनी वैष्णव
    Next Article जेन जी कार्यकर्ताओं का समानुपातिक सूची पर विरोध, संशोधन न होने पर वोट न देने की चेतावनी
    shivam kumar

      Related Posts

      दो साल में रेलवे कुछ सेक्टरों पर प्रतीक्षा सूची को पूरी तरह खत्म करेगी: अश्विनी वैष्णव

      January 1, 2026

      डिजिटल भुगतान में भारत की बड़ी छलांग, दिसंबर में यूपीआई ट्रांजेक्शन में 29 फीसदी की तेज बढ़ोतरी

      January 1, 2026

      सांबा सीमा क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन गतिविधि के बाद सुरक्षा अलर्ट

      December 31, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • जेन जी कार्यकर्ताओं का समानुपातिक सूची पर विरोध, संशोधन न होने पर वोट न देने की चेतावनी
      • दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से राहत नहीं
      • दो साल में रेलवे कुछ सेक्टरों पर प्रतीक्षा सूची को पूरी तरह खत्म करेगी: अश्विनी वैष्णव
      • डिजिटल भुगतान में भारत की बड़ी छलांग, दिसंबर में यूपीआई ट्रांजेक्शन में 29 फीसदी की तेज बढ़ोतरी
      • झारखंड को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प है नव वर्ष : कल्पना सोरेन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version