Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, January 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास
    राज्य

    मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भागलपुर। मनरेगा योजना को लेकर देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानी मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत–जी राम जी योजना किए जाने के प्रस्ताव पर विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया है।

    सरकार की ओर से प्रस्ताव है कि योजना के तहत रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 किया जाए, साथ ही साप्ताहिक भुगतान व्यवस्था लागू की जाए, ताकि ग्रामीण विकास और आजीविका सुरक्षा को मज़बूत किया जा सके। हालांकि यह प्रस्ताव अभी संसद में पेश किया गया है और इस पर अंतिम निर्णय होना बाकी है। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को भागलपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया।

    भागलपुर स्टेशन चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर गोलंबर के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित कर केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष परवेज जमाल ने कहा कि महात्मा गांधी भारत के राष्ट्रपिता हैं और उनके नाम से चलने वाली मनरेगा योजना का नाम बदलना गांधीजी के विचारों और ग्रामीण गरीबों के अधिकारों का अपमान है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस योजना के जरिए मजदूरों के हक को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के तहत मजदूरों की जगह मशीनों से काम कराए जाने की आशंका है, जिससे ग्रामीण मजदूरों की रोज़ी-रोटी पर सीधा असर पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी इस फैसले का लगातार विरोध करेगी और प्रखंड, पंचायत और वार्ड स्तर तक जाकर मजदूरों को जागरूक करने का काम करेगी। एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजनजातीय भूमि की लूट की मंशा से काम कर रही राज्य सरकार : चंपाई सोरेन
    Next Article कोर्ट के आदेश पर पांच दुकानों पर चला बुलडोजर
    shivam kumar

      Related Posts

      विकसित भारत बनाने की दिशा में एक मजबूत नींव है जी राम जी योजना : ईं शैलेन्द्र

      January 11, 2026

      जदयू विधायक ने चलाया सदस्यता अभियान, बूथ स्तर तक सदस्य बनाने का लक्ष्य

      January 11, 2026

      कोर्ट के आदेश पर पांच दुकानों पर चला बुलडोजर

      January 11, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
      • अगले सप्ताह छह नए आईपीओ की लॉन्चिंग, पांच शेयरों की होगी लिस्टिंग
      • साप्ताहिक समीक्षा : वैश्विक दबाव में घरेलू शेयर बाजार के दोनों सूचकांक में आई गिरावट
      • विकसित भारत बनाने की दिशा में एक मजबूत नींव है जी राम जी योजना : ईं शैलेन्द्र
      • जदयू विधायक ने चलाया सदस्यता अभियान, बूथ स्तर तक सदस्य बनाने का लक्ष्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version