Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, January 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आदित्यपुर रेल लाइन पर सिर कटा अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
    Top Story

    आदित्यपुर रेल लाइन पर सिर कटा अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 2, 2026Updated:January 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सरायकेला। झारखंड में सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज और भयावह घटना सामने आई। आदित्यपुर स्टेशन से गम्हरिया जंक्शन की ओर जाने वाली रेल लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा शव मिलने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
    55
    यह दृष्य पोल संख्या 258/22-24 के पास देखा गया, जहां एक पुरुष का नग्न धड़ रेल पटरी के किनारे पड़ा हुआ था, जबकि उसका सिर शरीर से अलग कुछ दूरी पर मिला। शव की स्थिति को देखकर आसपास के लोगों के बीच तरह-तरह की आशंकाएं जताई जाने लगीं।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे रेल लाइन के पास शव दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद तिर्की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

    पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला रेल दुर्घटना का प्रतीत होता है, लेकिन शव की हालत को देखते हुए किसी साजिश या आपराधिक वारदात की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह हादसा है या हत्या।

    घटना के बाद से रेल लाइन से सटे इलाकों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग इस घटना को लेकर सहमे हुए हैं और पुलिस से जल्द मामले के खुलासे की मांग कर रहे हैं।

    पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड निम्न दबाव के कारण छाये बादल, बढ़ी कनकनी
    Next Article तोरपा में पर्यटन स्थलों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर अहम बैठक
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड हाइकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे एमएस सोनक, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

      January 2, 2026

      झारखंड नगर निकाय चुनाव: 8 जनवरी को बड़ी बैठक, इसी महीने हो सकती है तारीखों की घोषणा

      January 2, 2026

      पेसा कानून की आड़ में आदिवासी पहचान कमजोर करने की साजिश : बाबूलाल मरांडी

      January 2, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • मोतिहारी में डॉक्टर की खौफनाक लापरवाही: ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ी कैंची, डेढ़ साल बाद महिला की मौत
      • झारखंड हाइकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे एमएस सोनक, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
      • झारखंड नगर निकाय चुनाव: 8 जनवरी को बड़ी बैठक, इसी महीने हो सकती है तारीखों की घोषणा
      • वर्ष 2025 में नेपाल से 501 विदेशी निष्कासित, सर्वाधिक संख्या चीनी नागरिकों की
      • ‘बॉर्डर 2’ का इमोशनल देशभक्ति गीत ‘घर कब आओगे’ रिलीज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version