धनबाद। नए साल की शुरुआत कोयलांचल में गोलियों की तड़तड़ाहट से शुरू हुई। हालांकि फायरिंग पैसे की लेनदेन में हुई है, लेकिन इस घटना को पूरे फिल्मी स्टाइल में अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि बाइक चक रही थी और उसपे सवार युवक दोनों हाथों में पिस्टल लेकर अंधाधुन फायरिंग कर रहा था। वहीं, फायरिंग के दौरान अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न उत्पन्न हो गया। हालांकि फायरिंग की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना निरसा थाना क्षेत्र के खुदिया नदी काली माटी कॉलोनी की है। बताया जा रहा है कि एक युवक और उसके कुछ साथियों ने इलाके दहशत फैलाने की नीयत से क्षेत्र में अंधाधुन फायरिंग की।

वहीं, स्थानीय युवक गुड्डू चौहान ने कहा कि एक बाइक पर दो युवक सवार सवार थे, बाइक पर पीछे बैठा युवक दोनों हाथों में पिस्टल लिए फायरिंग करते काली मंदिर की तरफ से जा रहे थे। इसके बाद यह फायरिंग करते कॉलोनी की तरफ से निकल गए। उसने बताया कि कुछ लड़कों के साथ फायरिंग करने वाले युवकों का विवाद हुआ था। जिसमे एक तरफ से 4 से 5 लड़के थे, दूसरी तरफ से 7 से 8 लड़के थे। उन्होंने कहा कि गोराई सिंह का बेटा युवराज सिंह के द्वारा फायरिंग की जा रही थी।फायरिंग के दौरान लोग बाल बाल बच गए।

वहीं निरसा एसडीपीओ रजत माणिक बाखला ने कहा कि फायरिंग की घटना की सूचना मिलने के बाद निरसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से 6 खोखा बरामद किया गया है। पैसे के विवाद में फायरिंग की घटना घटी है। निरंजन नामक के एक युवक के द्वारा 15 हजार रुपया लिया गया था। इसी पैसे की मांग की जा रही थी। पैसे लौटाने में वह आनाकानी कर रहा था। वह फोन भी रिसीव नहीं कर रहा था।

निरंजन के द्वारा फोन नहीं उठाने पर, उसे खोजने के लिए युवक वहां पहुंचे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्हें निरंजन मिल गया। जिसके बाद उनकी आपस में हल्की झड़प भी हुई। जिसमें एक व्यक्ति का नाम आया है, जिसने फायरिंग की है। अनुसंधान जारी है, अनुसंधान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version