Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कर्नाटक में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का सिद्धारमैया ने बनाया रिकाॅर्ड
    देश

    कर्नाटक में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का सिद्धारमैया ने बनाया रिकाॅर्ड

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु। आज कर्नाटक की राजनीति के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। सिद्धारमैया ने राज्य में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले देवराज अरसू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के लिए 6 जनवरी का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि उन्होंने राज्य में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है। सिद्धारमैया अब तक 7 वर्ष और 239 दिन तक मुख्यमंत्री रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने देवराज अरसू के 2,789 दिनों के मुख्यमंत्री कार्यकाल के रिकॉर्ड तोड़ दिया। सिद्धारमैया अब राजनीतिक हलकों में ‘दखले रामैया’ के नाम से जाने जानें लगे हैं।

    पहली बार 2013 में बने थे मुख्यमंत्री
    कांग्रेस पार्टी के सशक्त नेता सिद्धारमैया अपनी राजनीतिक सूझबूझ और जनसमर्थन के बल पर नेतृत्व के शिखर पर पहुंचे हैं। सिद्धारमैया ने पहली बार 2013 में मुख्यमंत्री का पद संभाला और 2013 से 2018 तक पांच साल का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया। अपने पहले कार्यकाल के दौरान सिद्धारमैया ने 1,829 दिनों तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। इसके बाद वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट बहुमत से जीत के बाद सिद्धारमैया ने 20 मई, 2023 को दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। आज उन्हाेंने अपने दूसरे कार्यकाल में सबसे लंबे कार्यकाल का देवराज अरसू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और राज्य के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। इस बीच, सिद्धारमैया ने राज्य का बजट पेश करने में एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने अब तक कुल 16 बजट पेश किए हैं, जिससे वे कर्नाटक के इतिहास में सबसे अधिक बजट पेश करने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं।

    लोक दल से कांग्रेस तक का राजनीतिक सफर
    सिद्धारमैया के राजनीतिक करियर की शुरुआत लोक दल से हुई। बाद में वे जनता दल में शामिल हो गए और राज्य की राजनीति में एक प्रभावशाली नेता के रूप में उभरे। उन्होंने 2006 में जनता दल छोड़ दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए। सिद्धारमैया ने कांग्रेस पार्टी को संगठित करने के लिए कड़ी मेहनत की और पार्टी के एक मजबूत नेता के रूप में उभरे। मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वालों की सूची में देवराज अरसू (7 वर्ष 239 दिन) शीर्ष पर हैं, उनके बाद एस. निजलिंगप्पा (7 वर्ष 175 दिन), रामकृष्ण हेगड़े (5 वर्ष 216 दिन) और बीएस. येदियुरप्पा (5 वर्ष 82 दिन) का स्थान आता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीयमंत्री सुरेश कलमाड़ी का पुणे में निधन
    Next Article पलामू में अफीम तस्करी का खुलासा, 1.114 किलो मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा

      June 1, 2026

      मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार

      May 31, 2026

      जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु

      May 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा
      • गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस
      • उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
      • ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version