Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, February 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»सजोर्ड मारिजने बने भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच
    स्पोर्ट्स

    सजोर्ड मारिजने बने भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 2, 2026Updated:January 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -टोक्यो ओलंपिक की ऐतिहासिक सफलता से जुड़े डॉ. वेन लोम्बार्ड भी सपोर्ट स्टाफ में शामिल
    नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को सजोर्ड मारिजने को भारतीय महिला हॉकी टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा की। डच कोच सजोर्ड मारिजने एक बार फिर भारतीय सेटअप में लौटे हैं। इससे पहले उनके कार्यकाल में भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया था, जो 36 वर्षों में ओलंपिक में टीम की दूसरी भागीदारी थी।

    मारिजने के साथ सहयोगी स्टाफ में अर्जेंटीना के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मटियास विला को एनालिटिकल कोच नियुक्त किया गया है। विला ने 1997 में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था और 2000 सिडनी तथा 2004 एथेंस ओलंपिक में अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व किया था। वे पिछले दो दशकों से कोचिंग से जुड़े रहे हैं। इसके अलावा, टोक्यो ओलंपिक में टीम की फिटनेस और प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. वेन लोम्बार्ड भी साइंटिफिक एडवाइजर और हेड ऑफ एथलेटिक परफॉर्मेंस के रूप में भारतीय हॉकी में वापसी कर रहे हैं। उनके साथ रोडेट यिला और सियारा यिला भी साइंटिफिक एडवाइजर की भूमिका में सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा होंगे।

    भारत वापसी पर सजोर्ड मारिजने ने हॉकी इंडिया के हवाले से कहा, “भारत लौटकर बहुत अच्छा लग रहा है। 4.5 साल बाद मैं नई ऊर्जा और स्पष्ट दृष्टिकोण के साथ वापस आया हूं। मेरा लक्ष्य टीम के विकास में योगदान देना और खिलाड़ियों को विश्व मंच पर अपनी पूरी क्षमता हासिल करने में मदद करना है।” मुख्य कोच के रूप में मारिजने की पहली बड़ी चुनौती एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप क्वालिफायर होगी, जो 8 से 14 मार्च 2026 तक हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित की जाएगी। वे 14 जनवरी को भारत पहुंचेंगे, जबकि राष्ट्रीय कोचिंग शिविर 19 जनवरी से SAI बेंगलुरु में शुरू होगा।

    हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा, “हम सजोर्ड मारिजने और पूरे सपोर्ट स्टाफ का भारतीय हॉकी परिवार में स्वागत करते हैं। हम युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के आभारी हैं, जिन्होंने समय पर नियुक्ति सुनिश्चित की ताकि विश्व कप क्वालिफायर की तैयारियों में कोई बाधा न आए। फिटनेस पर विशेष जोर दिया गया है, जो टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन का अहम कारण रहा था।”

    वहीं हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा, “हम सजोर्ड मारिजने और उनके सपोर्ट स्टाफ को शुभकामनाएं देते हैं। सजोर्ड टीम को अच्छी तरह समझते हैं और कोर ग्रुप के कई खिलाड़ी पहले उनके साथ खेल चुके हैं। हमें उम्मीद है कि यह टीम एशियाई खेलों और विश्व कप क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन करेगी।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत का युवा जाग गया है, वह अपने देश को समर्थ बनाना चाहता है : भागवत
    Next Article आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों से पानी साझा नहीं कर सकता भारत: एस. जयशंकर
    shivam kumar

      Related Posts

      स्पेन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लवलीना बरगोहाईं ने जीता स्वर्ण पदक

      February 8, 2026

      अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा ऋषभ पंत का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

      January 6, 2026

      टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम में तस्कीन की वापसी, जाकेर को नहीं मिली जगह

      January 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना केंद्र बनेगा श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक केंद्र : मुख्यमंत्री
      • जमशेदपुर उद्योग और मानवीय संवेदना का अद्भुत संगम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
      • अमित शाह का सीमांचल दौरा: घुसपैठ बर्दाश्त नहीं, सीमा से 10 किमी दायरे में अवैध ढांचे हटाने का निर्देश
      • पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव: प्रचार का आज अंतिम दिन, कैंपस में गूंज रहे हैं चुनावी नारे, सरगर्मी चरम पर
      • बंगाल चुनाव तैयारियों की समीक्षा टली: राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्रीय चुनाव आयोग का दौरा स्थगित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version