Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, January 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों से पानी साझा नहीं कर सकता भारत: एस. जयशंकर
    देश

    आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों से पानी साझा नहीं कर सकता भारत: एस. जयशंकर

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई। केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को कड़े और स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जो देश लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देता है, वह भारत से जल संसाधनों को साझा करने की मांग नहीं कर सकता। उन्होंने साफ किया कि भारत अपनी सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा।

    तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान संस्थान के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि भारत अपने नागरिकों को आतंकवाद से बचाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि विदेश नीति में यह स्पष्ट रूप से तय होना चाहिए कि कौन मित्र देश है और कौन शत्रु। भारत आतंकवाद को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं कर सकता।

    एस. जयशंकर ने कहा कि जो पड़ोसी देश लगातार आतंकवाद का समर्थन करता है, उसके खिलाफ भारत को खुद को सुरक्षित रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का पूरा अधिकार है। इस अधिकार का उपयोग कैसे और कब किया जाएगा, यह पूरी तरह भारत का संप्रभु निर्णय है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि भारत को क्या करना चाहिए या क्या नहीं करना चाहिए, यह कोई बाहरी ताकत तय नहीं कर सकती।

    विदेश मंत्री ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई देश एक साथ भारत में आतंकवाद फैलाने का प्रयास भी नहीं कर सकता और भारत से उसके जल संसाधनों को साझा करने की अपेक्षा भी नहीं रख सकता। उन्होंने कहा कि एक देश ने यह तय कर लिया है कि वह इच्छानुसार, स्थायी रूप से और बिना किसी पछतावे के आतंकवाद को जारी रखेगा।

    जयशंकर ने आगे कहा कि वर्षों से आतंकवाद को बढ़ावा देने के कारण पाकिस्तान को एक अच्छा पड़ोसी देश नहीं कहा जा सकता। ऐसे में वह पड़ोसी होने से मिलने वाले किसी भी लाभ की उम्मीद भी नहीं कर सकता। भारत अपनी सुरक्षा, संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाता रहेगा।

    विदेश मंत्री के इस बयान को भारत की सख्त और स्पष्ट विदेश नीति का संकेत माना जा रहा है, जिसमें आतंकवाद के मुद्दे पर किसी भी तरह की नरमी की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसजोर्ड मारिजने बने भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच
    Next Article शूटिंग लीग ऑफ इंडिया से लोग इस खेल को समझेंगे और सराहेंगे : नीरज कुमार
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत का युवा जाग गया है, वह अपने देश को समर्थ बनाना चाहता है : भागवत

      January 2, 2026

      मोतिहारी में डॉक्टर की खौफनाक लापरवाही: ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ी कैंची, डेढ़ साल बाद महिला की मौत

      January 2, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों का दृढ़ निश्चय से आगे बढ़ने का आह्वान किया

      January 2, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • शूटिंग लीग ऑफ इंडिया से लोग इस खेल को समझेंगे और सराहेंगे : नीरज कुमार
      • आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों से पानी साझा नहीं कर सकता भारत: एस. जयशंकर
      • सजोर्ड मारिजने बने भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच
      • भारत का युवा जाग गया है, वह अपने देश को समर्थ बनाना चाहता है : भागवत
      • मोतिहारी में डॉक्टर की खौफनाक लापरवाही: ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ी कैंची, डेढ़ साल बाद महिला की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version