Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»तमिलनाडु विधानसभा का सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण पर सत्तारूढ़ और विपक्ष की रहेगी नजर
    देश

    तमिलनाडु विधानसभा का सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण पर सत्तारूढ़ और विपक्ष की रहेगी नजर

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा का सत्र कल (मंगलवार) सुबह 9.30 बजे से शुरू हाेगा। बजट का पहला सत्र पारंपरिक रूप से राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा। पिछले वर्ष विधानसभा के सत्राें में राज्यपाल के अभिभाषण काे लेकर उठे विवाद के बाद सभी की इस वर नजर रहेगी। विधानसभा चुनाव के चलते यह अभिभाषण और सत्र दाेनाें ही महत्वपूर्ण हैं।

    पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल आरएन रवि सुबह 9.25 बजे जब राज्यपाल सचिवालय पहुंचेंगे, तब उन्हें बैंड वाद्ययंत्रों के साथ पुलिस परेड के दाैरान सलामी दी जाएगी। इसके बाद अभिभाषण देने के लिए विधानसभा पहुंचने पर राज्यपाल रवि का परंपरागत तरीके से स्वागत किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष अप्पावु और विधानसभा सचिव उन्हें सदन के भीतर लेकर आएंगे। राज्यपाल अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठेंगे, जबकि पास की कुर्सी पर विधानसभा अध्यक्ष बैठेंगे। सभी सदस्य खड़े होकर पहले ‘तमिल ताई वाज़्थु’ (तमिल माता की वंदना) का गायन करेंगे। इसके बाद राज्यपाल अंग्रेज़ी में अभिभाषण देंगे। उस अभिभाषण का तमिल अनुवाद विधानसभा अध्यक्ष पढ़ेंगे। अध्यक्ष के अभिभाषण पढ़े जाने के बाद राष्ट्रगान का वादन होगा और इसके साथ ही उस दिन की विधानसभा कार्यवाही समाप्त हो जाएगी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में कार्य सलाहकार समिति की बैठक होगी। इस बैठक में सत्र की अवधि, किन-किन विषयों पर चर्चा की जाएगी, जैसे मुद्दों पर निर्णय लिया जाएगा। इसकी जानकारी विधानसभा अध्यक्ष अप्पावु देंगे।

    दरअसल, वर्ष 2023 में राज्यपाल आरएन रवि ने सरकार के दिए गए अभिभाषण को यथावत पढ़ने के बजाय उसमें कुछ संशोधन कर पढ़ा था। इसके चलते विधानसभा नियमों के अनुसार उस अभिभाषण को रद्द कर दिया गया और उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष अप्पावु ने राज्यपाल का अभिभाषण तमिल में पढ़ा था। सरकार की ओर से तैयार मूल अभिभाषण ही सदन की कार्यवाही में दर्ज किया गया। इसके बाद वर्ष 2024 और 2025 में राज्यपाल रवि ने अभिभाषण पढ़ने से परहेज़ किया। इसके पीछे उन्होंने यह कारण बताया कि उनकी मांग के अनुसार सदन की कार्यवाही की शुरुआत में राष्ट्रगान का वादन नहीं किया गया।

    विधानसभा अध्यक्ष अप्पावु के अनुसार इस वर्ष का पहला विधानसभा सत्र 20 जनवरी से सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा और उस दिन की पहली बैठक में राज्यपाल आरएन रवि अभिभाषण देंगे। विधानसभा में राष्ट्रगान के लिए राज्यपाल के बताए गए सुझाव के अनुसार अब तक कोई बदलाव नहीं किया गया है। विधानसभा चुनाव नज़दीक आने के कारण यह सत्र अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार सत्तारूढ़ दल और सरकार काे घेरने के लिए कौन-कौन से रणनीति एआईएडीएमके व भाजपा तैयार कर रही हैं। इसके जवाब में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन सहित मंत्री और सरकार भी पूरी तैयारी में हैं। ऐसे में विधानसभा का यह सत्र राजनीतिक गर्मी वाला हाे सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराष्ट्र के सियासी पटल से असली धुरंधरों की नकली धुरंदरों की छुट्टी
    Next Article कांग्रेस ने लगाया राजस्थान में एसआईआर में धांधली का आरोप
    shivam kumar

      Related Posts

      ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी

      June 14, 2026

      भारतीय प्रतिभा और यूरोपीय पूंजी के बीच ‘भारत इनोवेट्स’ सेतु का कार्य करेगा : प्रधानमंत्री

      June 14, 2026

      प्रिंस यादव मौत मामले में नेपाल पुलिस ने पांच साथियों को हिरासत में लिया

      June 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ‘प्रगतिपथ यात्रा’, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय हुए शामिल
      • रांची के पांच केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई झारखंड पात्रता परीक्षा, करीब तीन हजार अभ्यर्थी हुए शामिल
      • ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी
      • भारतीय प्रतिभा और यूरोपीय पूंजी के बीच ‘भारत इनोवेट्स’ सेतु का कार्य करेगा : प्रधानमंत्री
      • प्रिंस यादव मौत मामले में नेपाल पुलिस ने पांच साथियों को हिरासत में लिया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version