रांची: रांची जंक्शन रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जायेगा। इसके लिए रांची रेल मंडल ने बाकायदा 450 एकड़ जमीन भी चिह्नित कर ली है। इनके निर्माण संबंधित बातों को लेकर रांची रेल मंडल के अधिकारियों के बीच कई स्तर पर बैठकें हो चुकी हैं। इसे लेकर रांची रेल मंडल के अधिकारियों की बैठक आठ फरवरी को रांची में होगी। इसमें योजना को मूर्त रूप दिया जायेगा।
कल रेल मंत्री करेंगे वीडियो कांफ्रेंसिंग
बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेल मंत्री सुरेश प्रभु यहां के देशभर तथा यहां के अधिकारियों को दिशा निर्देश देंगे। साथ ही कई बिल्डर्स और अन्य अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे। रांची रेल मंडल के सीनियर डीसीएम नीरज कुमार का कहना है कि बिल्डर्स से इस बात की चर्चा होगी की रेल मंडल में बिल्डिंग का स्ट्रक्चर और अन्य रेल कार्यालय किस रूप में और कहां-कहां बनेंगे। किस प्रारूप में कार्य करने से बेहतर रेलवे प्लेटफार्म और अन्य बिल्डिंग बनेंगे। हालांकि रांची स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने में अभी कई पेंच है, वावजूद इसके केंद्र और राज्य सरकार का यह प्रयास झारखंड को एक अलग दिशा में पहचान दिलायेगी।
यात्री सुविधाओं का रखा जायेगा ख्याल
वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने में यात्रियों की हरेक सुविधाओं को ध्यान में रखने के साथ अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होना पड़ेगा। वर्तमान में मौजूद रांची स्टेशन में इनके लिए मल्टी ट्रांसपोर्ट की सुविधा होना बेहद आवश्यक है, जहां बस, आॅटो, टैक्सी, मेट्रो मोनो रेल यातायात सुविधाएं रहेंगी। दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से स्क्लेटर लिफ्ट की सुविधाओं का होना आवश्यक है। वर्ल्ड क्लास रेल स्टेशन में विशेष रूप से साफ सफाई, रेल यात्रियों के लिए कई प्लेटफार्म, बेहतर रेस्टोरेंट और अन्य सुविधाओं का होना जरूरी है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



