Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अमेठी-रायबरेली पर सपा-कांग्रेस में बनी सहमति,
    Top Story

    अमेठी-रायबरेली पर सपा-कांग्रेस में बनी सहमति,

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 2, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ: सत्तारूढ दल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गांधी परिवार के गढ़ माने जाने वाली अमेठी और रायबरेली की सीटों पर चल रही रस्‍साकशी पर विराम लगता नजर आ रहा है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 में से आठ सीटें कांग्रेस को देने पर सपा ने सहमति जता दी है. यहां बता दें कि पिछले बार यहां की 10 में से आठ सीटों पर सपा ने कब्जा जमाया था.

    इस बार भी सपा इन्‍हीं सीटों पर लड़ने पर अड़ी नजर आ रही थी लेकिन गठबंधन होने के बाद कांग्रेस इनमें से अधिकांश सीटों पर लड़ने की इच्‍छा जता चुकी थी. हालांकि इस मसले पर लगातार जारी गतिरोध के बाद दोनों पक्षों ने हाल में ही नरमी के संकेत दे दिये थे.

    गत रविवार को संयुक्‍त प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी ने अखिलेश यादव की उपस्थिति में कहा था कि ये कोई गंभीर मतभेद नहीं है. मामले को आसानी से सुलझा लिया जाएगा.

    यदि यहां प्रतिष्ठित अमेठी विधानसभा सीट की बात करें तो यहां की तस्वीर फिलहाल साफ नहीं है. दरअसल, पिछली बार सपा ने इस सीट से गायत्री प्रसाद प्रजापति को उतारा था और इस सीट को अपने पक्ष में रखने में सफल रही थी. इस सीट पर जीत का फायदा प्रजापति को मिला और वह एक साल के भीतर ही तीन प्रमोशन पाकर कैबिनेट मंत्री बन गए.

    सपा सरकार के पांच सालों के सफर पर नजर डालें तो इससे साफ नजर आता है कि अखिलेश यादव प्रजापति को पसंद नहीं करते हैं. प्रजापति को मुलायम का बेहद करीबी माना जाता है, इसलिए अखिलेश द्वारा कैबिनेट से बर्खास्‍त होने के बाद भी उनकी वापसी हो गई.

    गौर हो कि मुलायम सिंह और शिवपाल यादव की पहली सूची में अमेठी से गायत्री प्रसाद प्रजापति का ही नाम था, हालांकि उस वक्त पार्टी में झगड़े का दौर चल रहा था. सपा में सुलह होने के बाद मुलायम ने फिर अपने 38 समर्थकों की सूची अखिलेश को दी, जिसमें भी गायत्री प्रसाद प्रजापति का नाम अंकित किया गया था.

    जानकारों की माने तो मुलायम यह मानते हैं कि गांधी परिवार के गढ़ अमेठी से प्रजापति ने जीत हासिल कर बड़ा काम किया. इसलिए उनको सम्‍मान देने में कमी नहीं होनी चाहिए. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस इस सीट पर अमेठी के राजा संजय सिंह की पत्‍नी अमिता सिंह को मैदान में उतारना चाहती है.

    उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र की सीटों पर चौथे और पांचवें चरण में मतदान होगा.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयमन की सेना ने डुबोया सऊदी अरब का जंगी जहाज
    Next Article उस्ताद इमरत खान ने ठुकराया पद्मश्री पुरस्कार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

    June 6, 2025

    अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

    June 6, 2025

    लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
    • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
    • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
    • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
    • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version