रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा कि मोमेंटम झारखंड में शामिल होने के लिए अब तक 4000 प्रतिनिधियों ने अपनी रिक्वेस्ट दर्ज करायी है। यह संख्या अभी और बढ़ेगी। करीब 3,22,000 करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट के इच्छुक उद्योगपतियों ने भी हामी भर दी है। इन्वेस्टर्स समिट से करीब 10 लाख करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट झारखंड में होने की संभावना है। 5 देशों से
झारखंड की पार्टनरशिप हुई है। चाइना, जापान, मंगोलिया, आॅस्ट्रेलिया और ट्यूनेशिया ने हामी भर दी है। इससे एक बड़ा फायदा झारखंड को होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट मेंं किसी भी उद्योगपति और व्यवसायी को किसी तरह परेशानी नहीं होगी।
जिलों पर भी किया गया है फोकस, एक्सपर्ट्स देंगे जानकारी
वर्णवाल ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट में बाहर और झारखंड के निवेशक यहां उद्योगों की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। इसे सेक्टर वाइज बांटा गया है। टेक्सटाइल इंडस्ट्री, आयरन ओर और स्टील इंडस्ट्री, फूड इंडस्ट्री, आइटी इंडस्ट्री, एजुकेशन इंडस्ट्री, डेयरी इंडस्ट्री, हेल्थ इंडस्ट्री और पर्यटन इंडस्ट्री। सभी में एक-एक एक्सपर्ट राज्य सरकार, इंडस्ट्री और यहां के व्यवसायी की तरफ से मौजूद होंगे, ताकि निवेशकों को झारखंड के बारे में पूरी जानकारी मिल सके। साथ ही साथ जिलों पर भी फोकस किया गया है। किस जिले में कौन सी इंडस्ट्री बेहतर होगी, वहां रॉ मटीरियल कितना है और जमीन की कितनी उपलब्धता है। यह सारी जानकारी एक्सपर्ट्स बाहर से आये उद्योगपतियों को देंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version