Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»जनता के टैक्स से दी जाती है तनख्वाह
    रांची

    जनता के टैक्स से दी जाती है तनख्वाह

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 1, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जन संवाद के माध्यम से जनता के अधिक से अधिक मामलों को निपटाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। यह निर्देश सीएम ने मंगलवार को सूचना भवन में आयोजित मुख्यमंत्री सीधी बात जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान दिये। कहा कि 2017 में अधिकारियों को और चुस्त-दुरूस्त रहने की जरूरत है। प्रशासन जनसंवाद के माध्यम से लोगों के लिए अच्छा काम कर रहा है, लेकिन अधिकारियों को थोड़ी और तत्परता से काम करने की जरूरत है। सीएम ने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से हमें और आपको भी वेतन मिलता है। जनता स्वामी है। उसकी समस्याओं का निष्पादन और तत्परता के साथ अधिकारी करें। जनता की सेवा ही सरकार की प्राथमिकता है। पत्राचार के साथ-साथ वरीय अधिकारियों से बात करके भी समस्याओं का निष्पादन किया जा सकता है। सीएम ने सभी डीसी को निर्देश देते हुए कहा, वह जिला प्रशासन की टीम की बैठक कर यह सुनिश्चित करें कि 99 प्रतिशत समस्याओं का निष्पादन कैसे हो।
    टीम वर्क से बनायें तंत्र को मजबूत
    मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंवाद के जरिये जनता की शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। लोगों को कई जानकारियां भी मिल रही हैं। इतना ही नहीं, इससे शासन चलाने में भी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस तंत्र को और मजबूत बनाना है। इसमें जिला प्रशासन की अहम भूमिका है। इसके लिए टीम वर्क के साथ काम करें। पारदर्शी शासन और समय सीमा के भीतर समस्याओं का निष्पादन सरकार की प्राथमिकता है, ताकि जनता को समस्याओं के निष्पादन के लिए दौड़ नहीं लगाना पड़े।
    कार्यक्रम में उपस्थित
    मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार, सचिव सुनील वर्णवाल, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव लोचन बख्शी समेत तमाम विभागों के प्रधान सचिव और अधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजस्टिस डीएन उपाध्याय बने झारखंड के लोकायुक्त
    Next Article 2019 तक पूरे झारखंड में बिजली पहुंचाने को लेकर प्रतिबद्ध: रघुवर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    किसके दबाव में छुट्टी के दिन रिपोर्ट बनाकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की कर दी अनुशंसा : बाबूलाल

    May 31, 2025

    जैक ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, साइंस में 79.26 और 91.2 प्रतिशत छात्र सफल

    May 31, 2025

    झारखंड के 11 जिलों में एक जून से बारिश की संभावना

    May 31, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • किसके दबाव में छुट्टी के दिन रिपोर्ट बनाकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की कर दी अनुशंसा : बाबूलाल
    • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
    • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
    • आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
    • भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version