रांची: सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सबसे शक्तिशाली राष्ट्र के राष्ट्रपति अपने लोगों की चिंता कर रहे हैं, हम झारखंडियों की चिंता कर कोई अपराध नहीं कर रहे हैं। मोमेंटम झारखंड के प्रति जो तत्परता और उत्साह दिखाई जा रही है, हम उसका स्वागत करते हैं। लेकिन सरकार यह तत्परता गरीबी उन्मूलन के लिए, राज्य को अपराधमुक्त बनाने के लिए, युवाओं में बेरोजगारी दूर करने के लिए, विस्थापन की समस्या के समाधान के लिए क्यों नही दिखाती। यह यक्ष प्रश्न है। सुदेश गुरुवार को बरियातू स्थित मैथन हॉल में आजसू पार्टी की रांची जिला इकाई के सम्मलेन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल के मूल लक्ष्य को हासिल करना आजसू पार्टी का संकल्प है। पार्टी ने हमेशा विकास को अपना मॉडल बनाया है। जब-जब सत्ता में नेतृत्व का सीमित अवसर मिला, आजसू ने हमेशा साबित कर दिखाया है। हटिया और लोहरदगा में जीत पार्टी के विकास के प्रति प्रतिबद्धता ने संभव किया। झारखंड के वर्तमान हालात में कोई झारखंडी मूल्य, स्वाभिमान और संस्कृति की बात करता हुआ प्रतीत नहीं हो रहा है।

इन्होंने निभायी भागीदारी
सम्मलेन में राजेंद्र मेहता, रांची जिला परिषद अध्यक्ष सुकरा मुंडा, रांची जिला अध्यक्ष अनिल टाइगर, रांची जिला की महिला अध्यक्ष रीना केरकेट्टा, वायलेट कच्छप, पार्वती देवी, चितरंजन महतो, प्रो विनय भरत, मांडू के युवा नेता गुड्डू यादव, आदिल अजीम, हेमलता उरांव, फूल कुमारी, सीमा सिंह, राजेंद्र शाही मुंडा, गौतम कृष्ण साहू, वीणा देवी, वीणा मुण्डा, सुमन मुंडारी, राम दुर्लभ सिंह मुंडा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने खास तौर से भागीदारी निभायी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version