पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायक अब्दुल मन्नान बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को जब विधानसभा में संपत्ति नुकसान विधेयक (प्रॉपर्टी डेमेज बिल) को पेश किया गया तो विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। असल में विपक्ष की मांग थी कि इस बिल में और संशोधन किए जाए।

इसके बाद हंगामा करने वाले विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकालना शुरू किया। इस दौरान कांग्रेस विधायक अब्दुल मन्नान को मार्शल द्वारा सदन से बाहर निकाले जाने के दौरान बुरी तरह घायल हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

ममता बनर्जी सरकार ने सरकारी संपत्ति के बड़े पैमाने पर हो रहे नुकसान को रोकने के लिए पश्चिम बंगाल प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट संशोधन पेश किया था। अगर ये संशोधन विधेयक पारित हो गया तो बदमाश और दंगाई किसी संपति को नुकसान पहुंचाते हैं तो उन्हें सात साल तक की सजा हो सकती है।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version