Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राज्‍यसभा में नजीब, एच 1 बी वीजा सहित अन्‍य मामले गूंजे
    देश

    राज्‍यसभा में नजीब, एच 1 बी वीजा सहित अन्‍य मामले गूंजे

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 6, 2017No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “राज्‍यसभा में तृणमूल कांग्रेस के एक सदस्य ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नजीब अहमद के लापता होने के पीछे राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाते हुए मांग की कि केंद्र सरकार को इस मामले की जांच सीबीआई या अन्य समुचित एजेंसी से करानी चाहिए। गौरतलब है कि नजीब 15 अक्तूबर से लापता है। एक रात पहले ही उसका परिसर में अभाविप सदस्यों के साथ कथित तौर पर विवाद हुआ था।”

    तृणमूल कांग्रेस के विवेक गुप्ता ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि राजनीतिक प्रतिशोध की घटनाओं में वृद्धि हो रही है और नजीब के मामले में भी कारण यही है। उन्होंने सरकार से जानना चाहा कि 15 अक्तूबर से लापता नजीब को खोजने के लिए क्या कोई विशेष कदम उठाए गए हैं।

    इस मामले में जेएनयू प्रशासन पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाते हुए गुप्ता ने कहा कि क्या नजीब लापता व्यक्तियों के आंकड़ों का एक हिस्सा बन कर रह जाएगा।

    उन्होंने कहा कि इस घटना में कथित तौर पर संलिप्त अभाविप छात्राेें से अब तक कोई पूछताछ तक नहीं की गई। यहां तक कि जेएनयू के कुलपति ने नजीब की मां से मिलने से भी इंकार कर दिया।

    गुप्ता ने कहा यह सीधे सीधे राजनीतिक प्रतिशोध का मामला है। हम देख रहे हैं कि देश में राजनीतिक प्रतिशोध कैंसर की तरह फैल रहा है।

    उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार को इस मामले की जांच सीबीआई या अन्य समुचित एजेंसी से करानी चाहिए ताकि नजीब का पता लगाया जा सके।

    गुप्ता ने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध गंभीर मुद्दा है और सरकार को इस मुद्दे पर बयान देना चाहिए।

    तृणमूल कांग्रेस के ही के डेरेक ओ ब्रायन ने अमेरिका के एच1 बी वीजा कार्यक्रम में बदलाव से भारतीय पेशेवरों और भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनियों के हितों को होने वाले नुकसान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भारतीय पेशेवर किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं और वे विश्व स्तरीय पेशेवर हैं। लेकिन अमेरिका के एच 1 बी वीजा कार्यक्रम में बदलाव से भारतीय पेशेवरों और भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनियों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

    उन्होंने मांग की कि सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

    कांग्रेस के डाॅॅ. टी सुब्बीरामी रेड्डी ने जंगलों में लगने वाली आग का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पिछले वर्ष एेसी घटनाओं के कारण 13 राज्यों में जंगलों का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया। इससे न केवल पर्यावरण पर असर पड़ा बल्कि पारिस्थितिकी भी प्रभावित हुई है।

    जदयू के शरद यादव ने रेलवे में इंजीनियरों की भर्ती का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इन इंजीनियरों को जूनियर इंजीनियर के तौर पर भर्ती किया जाता है और उन्हें सी ग्रेड मिलता है। वह आजीवन इसी ग्रेड में काम करते हैं और उन्हें कोई पदोन्नति नहीं मिलती जबकि अन्य विभागों में जूनियर इंजीनियर को बी ग्रेड तथा पदोन्नति मिलती है।

    यादव ने कहा कि रेलवे में सुरक्षा के क्षेत्र में इन इंजीनियरों का बड़ा योगदान होता है इसलिए इन इंजीनियरों की समस्या पर तत्काल ध्यान दिया जाना चाहिए और यह असमानता दूर की जानी चाहिए।

    जाॅय अब्राहम ने यमन में पिछले साल आतंकी समूह द्वारा बंधक बनाए गए केरल के पादरी फादर टाॅम उझनालिल का मुद्दा उठाया और उनकी रिहाई के लिए पूरे सदन से मदद की मांग की।

    उन्होंने कहा कि एेसा लगता है कि फादर टाॅम की जान खतरे में है और उनका स्वास्थ्य भी बिगड़ रहा है। सरकार को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए।

    इस पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस मुद्दे पर बयान दिया था और निश्चित रूप से यह मुद्दा उठाया जा रहा है। फादर टाॅम भारतीय नागरिक हैं और यह हम सबके लिए चिंता का विषय है कि अब तक उन्हें रिहा नहीं कराया जा सका है।

    उपसभापति पी जे कुरियन ने संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से कहा कि वह विदेश मंत्री को सदस्योंं की चिंताओं से अवगत कराएं।

    तृणमूल कांग्रेस के मोहम्मद नदीमुल हक ने देश को पदक जीत कर गौरवान्वित करने वाले पूर्व खिलाडि़यों के वित्तीय अभाव में होने का मुद्दा उठाया।

    उन्होंने कहा कि स्वर्ण सिंह, यूसुफ खान, माखन सिंह, शांति देवी, सीता साहू जैसे खिलाडि़यों के नामों की सूची लंबी है। ये वे पूर्व खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतरराष्टीय खेल स्पर्धाओं में पदक जीते और देश को गौरवान्वित किया लेकिन आर्थिक संकट के कारण वे परेशानी में जीवन बिता रहे हैं और इन पूर्व खिलाडि़यों के लिए सरकार को कुछ करना चाहिए।

    राजद के प्रेमचंद गुप्ता ने इस मुद्दे पर बहस की मांग की।

    इसके बाद सदस्यों ने विशेष उल्लेख के जरिये लोकमहत्व के विभिन्न मुद्दे उठाए।

    कांग्रेस के के सी राममूर्ति ने लिंग असमानता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि तमाम प्रयासों के बावजूद भारत को इस क्षेत्र में समानता लाने के लिए लंबा सफर तय करना है। इसके लिए शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए तथा व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए ताकि सामाजिक सोच में बदलाव लाया जा सके।

    तृणमूल कांग्रेस के विवेक गुप्ता ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्राी कहते हैं कि भारत की ताकत उसके संघीय चरित्र में है और केंद्र राज्यों के मामले में दखल नहीं देता। लेकिन एेसा नहीं है। एेसे कई उदाहरण हैं जिनसे जाहिर होता है कि केंद्र राज्यों से परामर्श किए बिना ही फैसले करता है।

    इसी बीच उप सभापति पी जे कुरियन ने कहा कि हंगामे वाले दिनों की तुलना में सदन में सार्थक और बेहतर कामकाज हुआ है। कुरियन का इशारा शीतकालीन सत्र की ओर था जिसमें हंगामे के चलते कामकाज बाधित हुआ था।

    कुरियन ने कहा इसी तरह काम होना चाहिए। यह हमारे लिए अच्छा होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचोट के चलते ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हुआ ‘ये’ कप्तान
    Next Article सपा के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और एक बड़े नेता ने दिया इस्तीफा !
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

    May 31, 2025

    कर्नाटक के कई जिलों में लोकायुक्त की छापेमारी

    May 31, 2025

    भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज जयपुर में तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व

    May 31, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • किसके दबाव में छुट्टी के दिन रिपोर्ट बनाकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की कर दी अनुशंसा : बाबूलाल
    • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
    • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
    • आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
    • भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version