Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»50 नहीं 90 दिन हो गए पर नोटबंदी अब भी जी का जंजाल : विपक्ष
    देश

    50 नहीं 90 दिन हो गए पर नोटबंदी अब भी जी का जंजाल : विपक्ष

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 8, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “राज्यसभा में बुधवार को कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने नोटबंदी के 90 दिन होने के बाद भी बैंकों से नगद राशि निकाले जाने पर सीमा निर्धारण को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि 50 दिनों में लोगों की परेशानी खत्म होने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आश्वासन के बावजूद उनकी पीड़ा कम नहीं हुई है।”

    आठ नवंबर को प्रधानमंत्री द्वारा की गई

    500

    रूपये और

    1000

    रूपये के नोट अमान्य किए जाने की घोषणा की धुर आलोचक रही तृणमूल कांग्रेस के सदस्य सुखेन्दु शेखर राय ने नोटबंदी के मुद्दे पर राज्यसभा में कामकाज रोक कर चर्चा करने के लिए नियम

    267

    के तहत एक नोटिस दिया था।

    उनके नोटिस का कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों ने समर्थन जाहिर किया।

    हालांकि उप सभापति पी जे कुरियन ने राय के नोटिस को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि इस विषय पर कई सदस्य अपनी राय सदन में रख चुके हैं तथा आगे भी इस बारे में सदस्यों को बोलने का मौका मिलेगा।

    उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर राय ने अपने नोटिस का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले साल आठ नवंबर को

    500

    रूपये और

    1000

    रूपये के नोट अमान्य किए जाने की घोषणा की गई थी। इस घोषणा के बाद आज

    90

    दिन बीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि केवल

    50

    दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

    तृणमूल सदस्य ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि अगर

    30

    दिसंबर के बाद भी लोगों को परेशानी हुई तो वह कोई भी सजा भुगतने के लिए तैयार रहेंगे। हम नहीं चाहते कि प्रधानमंत्री को सजा के लिए चौराहे पर खड़ा होना पड़े लेकिन हम यह बताना चाहते हैं कि नोटबंदी के

    90

    दिन बाद भी बैंकों से नगद राशि निकाले जाने की सीमा खत्म नहीं हुई है।

    तृणमूल सदस्य राय ने कहा कि सरकार हर तरह की सीमा हटाए ताकि लोग उतनी राशि निकाल सकें जितनी राशि की उन्हें जरूरत है।

    राय ने कहा कि चर्चा राष्‍ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई है और नोटबंदी इसका विषय नहीं था। इसलिए इस पर चर्चा की जानी चाहिए।

    वर्तमान में बैंक के बचत खाते से एक सप्ताह में

    24,000

    रूपये की राशि निकाली जा सकती है।

    उप सभापति कुरियन ने कहा कि इस मुद्दे पर करीब

    12

    घंटे की चर्चा हो चुकी है और सदस्यों को आगे भी बोलने का मौका मिलेगा इसलिए वह इस नोटिस को अस्वीकार करते हैं।

    उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से प्रस्ताव पर किसी खास विषय का जिक्र नहीं किया जाता लेकिन चर्चा के दौरान दोनों ही पक्षों ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा इसीलिए इस नोटिस को अस्वीकार किया जाता है।

    इस पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने बोलने की मांग की। लेकिन कुरियन ने अनुमति नहीं दी जिस पर कुछ सदस्यों ने विरोध जाहिर किया।

    कुरियन ने कहा प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया गया है इसलिए मैं किसी को भी बोलने की अनुमति नहीं दे सकता।

    उन्होंने कहा कि आसन सदस्यों को नियम

    267

    के तहत प्रस्ताव पर तब ही बोलने की अनुमति दे सकता है जब उसे प्रस्ताव स्वीकार करने में कोई संदेह हो। लेकिन इस :प्रस्ताव के: बारे में कोई संदेह नहीं है इसलिए वह मंत्री को या किसी भी सदस्य को बोलने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआतंकी मसूद अजहर के पक्ष में खड़े होने पर चीन ने दी सफाई
    Next Article आईपीएस अधिकारी करनाल सिंह ईडी निदेशक नियुक्त
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सर्वदलीय बैठक में रिजिजू ने कहा- सरकार ऑपरेशन सिंदूर समेत सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार

    July 20, 2025

    भारतीय सेना को 15 महीने की देरी से 22 जुलाई को मिलेंगे तीन अपाचे हेलीकॉप्टर

    July 20, 2025

    फिल्म ‘डॉन’ के निर्देशक चंद्रा बारोट का निधन

    July 20, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का मैच रद्द
    • बारिश से बाधित दूसरे एकदिनी में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
    • सर्वदलीय बैठक में रिजिजू ने कहा- सरकार ऑपरेशन सिंदूर समेत सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार
    • भारतीय सेना को 15 महीने की देरी से 22 जुलाई को मिलेंगे तीन अपाचे हेलीकॉप्टर
    • फिल्म ‘डॉन’ के निर्देशक चंद्रा बारोट का निधन
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version