Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बाबूलाल का पारा गरम, बोले-भाजपा 10वीं अनुसूची को आग लगा दे
    Breaking News

    बाबूलाल का पारा गरम, बोले-भाजपा 10वीं अनुसूची को आग लगा दे

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 23, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। जेवीएम प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि भाजपा पूरी तरह से बेइमानी पर उतर आयी है। जेवीएम के छह विधायकों के बारे में विधानसभा अध्यक्ष का फैसला 10वीं अनुसूची की भावना के खिलाफ है। उनका निर्णय संविधान के प्रतिकूल है। ऐसे में भाजपा नेताओं को चाहिए कि वे 10वीं अनुसूची को आग में जला दें। आखिर इसकी क्या जरूरत है। बाबूलाल मरांडी शनिवार को जेवीएम प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

    चार साल तक सुनवाई करने का क्या औचित्य था
    बाबूलाल ने कहा कि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने दलबदल मामले में ऐसी नजीर पेश की है कि आनेवाले समय में भाजपा नेता रोयेंगे। जिन पर कानून बनाने की जिम्मेदारी है, अगर वही कानून से खेलने लगेंगे, तो फिर कानून पालन की किससे अपेक्षा की जाये। अगर यही करना था तो फिर चार साल तक इस पर सुनवाई करने का क्या औचित्य था। क्या वह हमें इतना बेवकूफ समझते हैं।

    वाजपेयी के बनाये कानून को आज भाजपा के नेता ही तोड़ रहे
    झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में यह प्रावधान आया था कि विधायक जिस रूप में चुने जायेंगे, उन्हें उसी रूप में रहना होगा। उससे पहले एक तिहाई विधायक मिल कर अलग हो जाते थे, तो उन्हें मान्यता मिल जाती थी। इसको बंद करने के लिए उस समय कानून बना। तब अरुण जेटली विधि मंत्री थे। वाजपेयी के बनाये कानून को आज भाजपा के नेता तोड़ रहे हैं। इस फैसले के पीछे भाजपा की पूरी टीम लगी है।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ वह दो-चार दिन के अंदर हाइकोर्ट जायेंगे। अगर वकील ने राय दी तो वह विधानसभा अध्यक्ष को भी पार्टी बनायेंगे। इस मामले को जनता की अदालत में भी ले जायेंगे और भाजपा को बेनकाब करेंगे।

    विधानसभा ने फैसले की प्रति भेजी मरांडी को, जेवीएम अध्यक्ष बताया
    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विधानसभा ने फैसले की जो प्रति भेजी है, उसमें हमें जेवीएम का अध्यक्ष और प्रदीप यादव को पार्टी विधायक दल का नेता बताया है। अब जब विधानसभा अध्यक्ष खुद आज भी हमें जेवीएम का केंद्रीय अध्यक्ष मानते हैं, तो पार्टी का विलय कहां हुआ। बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाया कि क्या सिर्फ विधायक के दल-बदल को पार्टी का विलय माना जा सकता है? उन्होंने छह विधायकों और तत्कालीन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र को दिखाते हुए कहा कि इन सबने विधायकों का हवाला देकर ही जेवीएम का भाजपा में विलय की बात कही है। ऐसे में स्पष्ट है कि जेवीएम संगठन ने विलय नहीं किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझामुमो में लगा मिलन समारोहों का तांता
    Next Article संविधान-राष्ट्र विरोधी वक्तव्य दे रहे हैं बाबूलाल : प्रतुल
    azad sipahi

      Related Posts

      पिछले तीन वर्षों में झारखंड में इस बार अधिक हो रही बारिश

      July 3, 2025

      अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

      July 3, 2025

      जमशेदपुर में 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

      July 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया
      • पिछले तीन वर्षों में झारखंड में इस बार अधिक हो रही बारिश
      • अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल
      • जमशेदपुर में 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला
      • मारवाड़ी कॉलेज में ग्रेजुएशन सेरेमनी 15 जुलाई को
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version