Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»शिबू को प्रताड़ित करनेवालों के साथ हेमंत कर रहे महागठबंधन : रघुवर
    Top Story

    शिबू को प्रताड़ित करनेवालों के साथ हेमंत कर रहे महागठबंधन : रघुवर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 13, 2019Updated:February 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को कहा कि झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन को प्रताड़ित करनेवालों के साथ उनके पुत्र हेमंत सोरेन सत्ता के लिए महागठबंधन कर रहे हैं। कांग्रेस ने शिबू सोरेन को कोयला मंत्री पद से हटाया। कोयला घोटाला में उन्हें जेल भेजा। झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने चिरूडीह कांड में शिबू सोरेन को जेल भिजवाया। यह सब भूल कर सत्ता के लिए हेमंत सोरेन कांग्रेस, झाविमो और राजद के साथ महागठबंधन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन जनता को ठगने वालों की जमात है। महागठबंधन नहीं महाठगबंधन है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डर से सभी भ्रष्टाचारी एक मंच पर आ रहे हैं। इनका एजेंडा देश और जनता का विकास नहीं है, बल्कि मोदी हटाओ, भाजपा हटाओ इनका मुख्य एजेंडा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हर हाल में झामुमो को सबक सिखाना है। भाजपा के कार्यकर्ता ही पार्टी की आत्मा हैं। राज्य सरकार ने कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है। उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर द्वारा हरमू मैदान में आयोजित रांची, हजारीबाग और खूंटी लोकसभा के शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को 400 से अधिक लोकसभा सीट पर जिताने में कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंच कर कमल का झंडा और दीया जलाने का काम करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद गांव-गांव जाकर कमल का झंडा लगाने और दिया जलाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन का नारा देने वाले झामुमो का सोरेन परिवार रामगढ़ के गोला पंचायत से निकलकर बोकारो, धनबाद, दुमका, रांची के बरियातू, हरमू, साहेबगंज समेत कई जगहों पर सीएनटी-एसपीटी एक्ट का उल्लंघन करते हुए जमीन खरीदी है। कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास घोटालों का रहा है। कांग्रेस के शासनकाल में देश में घोटाला ही घोटाला हुआ। टूजी स्पेक्ट्रम, कोयला घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम्स, बोफोर्स घोटाला सहित कई और घोटाले हुए। कांग्रेस पार्टी की छवि जनता के सामने रक्षा सौदे में दलाली को लेकर भी उजागर हो चुकी है। झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता के कारण वर्ष 2004 से 2014 तक कई घोटाले हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो ने एक निर्दलीय मधु कोड़ा को मुख्यमंत्री बना कर 4000 करोड़ रुपये का घोटाला किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा मिशन 2019: सीटों पर सेनापति बदलने की नहीं लग रही गुंजाइश
    Next Article श्रीलंका के साथ स्थायी संबंध चाहता है पेंटागन
    azad sipahi desk

      Related Posts

      केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

      June 28, 2025

      संत अन्ना इंटर कॉलेज में पांच जुलाई से नए सत्र की होगी शुरुआत

      June 28, 2025

      झारखंड के उत्तरी-मध्यवर्ती जिलों में 29 को भारी बारिश की आशंका

      June 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
      • बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी
      • मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार
      • मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद
      • नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी आज करेंगी सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version