Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गुरुजी हुए एक्टिव तो झामुमो हुआ रेस
    Breaking News

    गुरुजी हुए एक्टिव तो झामुमो हुआ रेस

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 5, 2019Updated:February 5, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पिछले सप्ताह दो फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दुमका में अपने स्थापना दिवस पर बड़ी रैली का आयोजन किया। इस रैली में पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और पार्टी के तमाम छोटे-बड़े नेता, सांसद और विधायक भी शामिल हुए। रैली में गुरुजी ने खूब भाषण दिया। उनकी भाषण शैली और आवाज से कहीं भी यह नहीं लगा कि उनमें उत्साह की कमी है या उम्र ने उनको कमजोर कर दिया है। गुरुजी ने भाजपा पर जम कर निशाना साधा, अपने चिर-परिचित अंदाज में झारखंड की अस्मिता, सभ्यता, संस्कृति और जनजातीय परंपरा की रक्षा के लिए एकजुट होने की बात की और चुनावों के लिए कमर कस लेने का आह्वान किया। देर शाम शुरू हुई रैली देर रात तक चली और झामुमो के गढ़ कहे जानेवाले दुमका में लोग अंत तक डटे रहे। ये वे लोग थे, जो झामुमो की पूंजी हैं। इनकी बदौलत ही झामुमो संथाल परगना को अपना गढ़ मानता है।

    दुमका की रैली के बाद गुरुजी ने धनबाद में भी पार्टी के स्थापना दिवस की रैली को संबोधित किया। हालांकि वहां उन्होंने कोई नयी बात नहीं कही, लेकिन उनके अंदाज और उनकी सक्रियता ने साबित कर दिया कि झारखंड के इस सबसे बुजुर्ग और प्रतिष्ठित राजनीतिक व्यक्तित्व की चकाचौंध राज्य की राजनीति को आज भी प्रभावित करने की ताकत रखती है। चाहे दुमका हो या धनबाद, लोगों ने गुरुजी की बातों को गौर से सुना, बीच-बीच में तालियां भी बजायीं और नारे भी लगाये।

    जब गुरुजी राजनीतिक परिदृश्य के नेपथ्य में थे, तब पार्टी को हेमंत सोरेन दिशा दे रहे थे। पार्टी के तमाम फैसले हेमंत ही करते थे, लेकिन इतना जरूर है कि वह गुरुजी की राय जरूर लेते थे और उस पर अमल भी कर रहे थे। चाहे संघर्ष यात्रा हो या कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव, महागठबंधन पर बातचीत का मसला हो या सीट शेयरिंग का फार्मूला तय करने का मुद्दा, हेमंत सोरेन सबसे पहले गुरुजी की राय लेते रहे। इसका परिणाम यह हुआ कि झामुमो को गुरुजी के लंबे राजनीतिक अनुभव के साथ युवा हेमंत के उत्साह की टॉनिक मिलती रही। इससे पार्टी के कार्यकर्ता कभी राजनीतिक रूप से ठंडे नहीं पड़े।

    अब, जबकि लोकसभा चुनाव महज तीन महीने दूर है, राज्य में दूसरी पार्टियों की अपेक्षा झामुमो अधिक सक्रिय नजर आ रहा है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने पिछले विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक परिपक्वता का जो परिचय दिया था, उससे पार्टी को बहुत लाभ हुआ था। इस बार संसदीय चुनाव में हालांकि उन्होंने कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने का मन बनाया है, लेकिन गठबंधन के रास्ते में हर दिन पैदा हो रही अड़चनों से वह अनजान नहीं हैं। इसलिए झामुमो ने अपने सभी विकल्प खुले रखे हैं।

    झामुमो की चुनावी तैयारियों का संकेत इसी बात से मिल जाता है कि पलामू से लेकर दुमका तक और कोडरमा से लेकर बहरागोड़ा तक पार्टी का संगठन पूरी तरह तैयार है। गांव से लेकर जिला और प्रमंडल स्तर से हर दिन पार्टी के रांची स्थित मुख्यालय में फीडबैक लिया जा रहा है और कहां क्या कार्यक्रम किया जाना है, इसका खाका तैयार किया जा रहा है। इस काम में हेमंत सोरेन खुद जुटे हुए हैं, लेकिन गुरुजी भी समय-समय पर इसका जायजा लेने लगे हैं। इसके तहत ही गुरुजी के आवास पर लंबे समय के बाद पार्टी के विधायक दल की बैठक आयोजित की गयी और तमाम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में गुरुजी ने जो कुछ कहा, उसे पार्टी के सबसे निचले स्तर पर ले जाने की जिम्मेदारी भी विधायकों को सौंपी गयी। यह झामुमो की कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव का संकेत है।

    इसके साथ ही गुरुजी ने पार्टी में नयी जान फूंक दी है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का ही परिणाम है कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले ही हेमंत सोरेन को नेता मानने की घोषणा कर दी। गुरुजी को नजदीक से जाननेवाले बताते हैं कि हाल के दिनों में उन्होंने लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त की है और यह तो सभी जानते हैं कि आज भी शिबू सोरेन के फैसले को पलटने का माद्दा झामुमो में किसी को नहीं है।

    गुरुजी की सक्रियता और झामुमो के उत्साह का संसदीय चुनाव में क्या असर होगा, यह तो वक्त ही बतायेगा, लेकिन इतना तय है कि झारखंड की सबसे ताकतवर प्रादेशिक पार्टी ने नया चोला पहन लिया है, जिसमें अनुभव और उत्साह का शानदार तालमेल है। झामुमो के इस नये कलेवर से झारखंड की राजनीति भी नये रंग में रंगेगी, ऐसा राजनीतिक पंडितों को विश्वास है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुमला में पिता ने ढाई साल के बेटे की बलि चढ़ायी
    Next Article पुरुलिया में बोले योगी, बर्बर है बंगाल सरकार
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version