हजारीबाग। सदर ब्लॉक के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोरांगी पंचायत स्थित तुंबा बस्ती में रविवार की रात एक प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया। इस घटना में लड़की की मौत हो गयी। जबकि लड़के की स्थिति नाजुक है और उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है। दोनों ने अपने-अपने घर में जहर खाया। प्रेमी जोड़े ने एसा क्यों किया, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मृतिका 9वीं क्लास की छात्रा थी। रविवार रात उसने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर लिया। इसकी जानकारी जैसे ही उसके प्रेमी को मिली, उसने भी अपने घर में जहर खा लिया। समय रहते उसके परिजनों को इसकी जानकारी मिल गयी। फौरन लड़के को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। स्थिति गंभीर देख परिजनों ने लड़के को क्षितिज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है।