Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चार साल में दुनिया के पटल पर मजबूती से उभरा है झारखंड: रघुवर
    Breaking News

    चार साल में दुनिया के पटल पर मजबूती से उभरा है झारखंड: रघुवर

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 4, 2019Updated:February 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास से सोमवार को इटली का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। प्रतिनिधिमंडल में इटली की काउंसलेट जनरल दामियानो फ्रैंकोविच एवं इंडो-इटालियन मिलान हब के प्रेसिडेंट प्रोफेसर अल्बर्टो कविच्चइओलो और कई निवेशक शामिल थे। उन्होंने झारखंड में सोलर ऊर्जा, स्टील तथा अन्य मेटल, वाटर ट्रीटमेंट, फूड प्रोसेसिंग एवं माइक्रो एरिगेशन के क्षेत्र में निवेश करने की इच्छा जतायी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में निवेश के लिए अनुकूल माहौल है। उद्योग, कृषि और रोजगार पर ग्लोबल समिट होने से और पिछले चार साल में राज्य की पहचान विश्व पटल पर मजबूत राज्य की बनी है। उद्योग के लिए भूमि, विद्युत तथा अन्य सुविधाएं सिंगल विंडो के माध्यम से दी जा रही हैं। उद्योग तथा व्यापार से जुड़ी झारखंड की नीतियां एवं श्रम संबंधी कानून सकारात्मक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश के लिए आगे आयें। झारखंड सरकार इसके लिए हर तरह की सुविधा प्रदान करेगी।

    इटली और भारत के द्विपक्षीय संबंध बेहतर

    मुख्यमंत्री ने उद्योग सचिव को यह भी निर्देश दिया कि निवेशकों ने जिन क्षेत्रों में निवेश करने की इच्छा जतायी है, उनपर विस्तृत रूप से चर्चा कर लें तथा सरकार की ओर से इन्हें आश्वस्त करें कि हरसंभव सहयोग इन्हें दिया जायेगा। काउंसलेट जनरल दामियानो फ्रैंकोविच ने कहा कि भारत में झारखंड निवेशकों के लिए सबसे प्रमुख स्थान हो सकता है। इंडो-इटालियन मिलान हब के प्रेसिडेंट प्रो अल्बर्टो कविच्चइओलो ने कहा कि इटली और भारत द्विपक्षीय संबंध और व्यापार के क्षेत्र में आज बहुत बेहतर स्थिति में है। गुजरात में विंड एनर्जी के क्षेत्र में इटली ने निवेश किया है। झारखंड में भी निवेश और तकनीकी ज्ञान की परस्पर साझेदारी के क्षेत्र में कार्य के लिए हम उत्सुक हैं।

    बैठक में उद्योग सचिव के रवि कुमार, ऊर्जा सचिव वंदना डाडेल, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के एमडी राहुल पुरवार, जेरेडा के निदेशक निरंजन कुमार तथा निवेशकों में यूनीसेवेंन इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक कमल प्रकाश, इको इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट अनूप कतरियार, डैनिएली इंडिया के डीजीएम सौगत दास तथा अन्य निवेशक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदिवासी शक्ति विवि के लिए सरकार समिति गठित करेगी : सीएम
    Next Article खासमहाल वालों की बल्ले-बल्ले, अब होगा फ्री होल्ड
    azad sipahi

      Related Posts

      पलामू में एनएच कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग, एक मजदूर को लगी गोली

      July 4, 2025

      महिला के घर पर फायरिंग, आरोपित सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते कैद

      July 4, 2025

      आलोक स्टील प्लांट में महिला मजदूर की मौत, पांच लाख मुआवजे के बाद उठा शव

      July 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पलामू में एनएच कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग, एक मजदूर को लगी गोली
      • महिला के घर पर फायरिंग, आरोपित सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते कैद
      • आलोक स्टील प्लांट में महिला मजदूर की मौत, पांच लाख मुआवजे के बाद उठा शव
      • श्रावणी मेला 2025 : देवघर प्रशासन ने जारी की प्रसाद सामग्री की दरें, अधिक वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई
      • राज्यपाल ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version