Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बेटे की शहादत को बेकार नहीं जाने देगा झारखंड
    Top Story

    बेटे की शहादत को बेकार नहीं जाने देगा झारखंड

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 16, 2019Updated:February 16, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची/गुमला। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में झारखंड ने भी अपना बेटा खोया है। गुमला के बसिया प्रखंड के फरसामा गांव के विजय सोरेंग की याद में पूरा प्रदेश शुक्रवार को गमजदा रहा। झारखंड के लोगों ने कहा, अपने बेटे की शहादत को बेकार नहीं जाने देंगे। शहीद विजय की पत्नी कारमेला ने तो यहां तक कहा कि सरकार इस हमले का बदला ले या फिर उन्हें मौका दे। कारमेला झारखंड सशस्त्र बल (जैप) 10 में हवलदार हैं। वह फिलहाल रांची के कोकर इलाके में अपने रिश्तेदार के यहां हैं। गम और गुस्से से भरीं कारमेला रह-रह कर रोने लगती हैं। उन्हें अपने शहीद पति के शव का इंतजार है।
    जानकारी के मुताबिक पुलवामा में शहीद हुए जवानों के पार्थिव शरीर दिल्ली एयरपोर्ट पर लाये गये। सूचना के मुताबिक गुमला के शहीद विजय सोरेंग का पार्थिव शरीर शनिवार को रांची आयेगा।
    कारमेला को अपने पति की शहादत की सूचना गुरुवार रात 10 बजे मिली। उस समय वह अपनी ड्यूटी खत्म कर बैरक में लौटी थीं। सूचना मिलने के बाद ही उन्हें उनके रिश्तेदार के यहां पहुंचाया गया।
    उधर शुक्रवार को शहीद विजय के पैतृक गांव में गम और गुस्से का माहौल था। फरसामा गांव में शहीद के घर पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शहीद के पिता सेना के सेवानिवृत्त जवान हैं। उन्हें अपने बेटे की शहादत पर गर्व है। रुंधे गले से उन्होंने कहा, मेरे बेटे ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उसने देश की सेवा में अपनी जान दी है। यह गर्व की बात है, लेकिन दुख इस बात का है कि मेरा बेटा अब इस दुनिया में नहीं है।
    शहीद के भाई ने कहा कि अब सरकार सीधे पाकिस्तान पर हमला करे, ताकि फिर कभी किसी और पिता को अपना बेटा, किसी भाई को अपना भाई और किसी बेटे को अपना पिता नहीं खोना पड़े। शहीद के बेटे ने कहा कि पिता की शहादत पर उसे गर्व है। अगर मौका मिला, तो वह भी सेना में बहाल होकर दुश्मनों से लड़ेगा। गांव के लोग कहते हैं कि अब पाकिस्तान पर सीधी कार्रवाई का वक्त आ गया है।
    विजय सोरेंग एक सप्ताह पहले छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर वापस गये थे। उन्होंने गुरुवार दोपहर को हमले से कुछ देर पहले अपने भाई को फोन किया था, जिसमें उन्होंने श्रीनगर जाने की बात कही थी। विजय सोरेंग के दो बेटे और दो बेटी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा आरसी प्राथमिक विद्यालय परसामा से हुई थी, जबकि मैट्रिक हाई स्कूल कुम्हारी से उन्होंने पास की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत को अपनी हिफाजत का हक : NSA
    Next Article कश्मीर : अंतिम सफर पर पुलवामा के 40 शहीद
    azad sipahi desk

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version