Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मोदी-मोदी और वाह-वाह से गूंजती रही संसद
    Breaking News

    मोदी-मोदी और वाह-वाह से गूंजती रही संसद

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 1, 2019Updated:February 1, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। कार्यवाहक वित्त मंत्री के इस बजट से मिडिल क्लास टैक्स पेयर्स के लिए बड़ी सौगात निकली। पांच लाख तक की आमदनी को टैक्स के दायरे से बाहर रखने के फैसले के साथ ही संसद का माहौल भी पूरी तरह से बदल गया। देर तक बीजेपी सांसद मेज थपथपाते रहे और वाह-वाह के नारे लगाते दिखे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी काफी देर तक मेज थपथपायी। बीच में कुछ बीजेपी सांसदों ने मोदी-मोदी के भी नारे लगाये।

    ‘थैंक्यू टैक्स पेयर्स’ से भूमिका बनाकर किया ऐलान
    इनकम टैक्स में छूट की घोषणा के साथ ही संसद का माहौल बिल्कुल बदल गया। मेज थपथपाने और लगातार वाह-वाह के बीच पीयूष गोयल को कुछ देर के लिए अपना बजट भाषण रोकना ही पड़ा। टैक्स देनेवाले भारतीय नागरिकों का पहले गोयल ने शुक्रिया अदा किया और मिडिल क्लास को देश की तरक्की का बहुत बड़ा भागीदार बताया। ‘थैंक्यू टैक्सपेयर्स’ की भूमिका के बाद वित्त मंत्री ने छूट का ऐलान किया।
    इस ऐलान के साथ ही संसद का माहौल बिल्कुल बदल गया। विपक्षी सांसदों की ओर देखते मोदी सरकार के मंत्रियों और सांसदों ने जमकर मेज थपथपायी। विपक्ष के लिए इस घोषणा पर प्रतिक्रिया देने के लिए कुछ खास नहीं था, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुपचाप नजर आये। दूसरी तरफ बीजेपी के वरिष्ठ मंत्री रविशंकर प्रसाद, सुषमा स्वराज भी लगातार कुछ मिनट तक मेज थपथपाकर अपने वित्त मंत्री का आभार जताया।

    वाह-वाह कहते रहे पीएम, भाजपा सांसदों ने विपक्ष से पूछा- हाउ इज द जोश?
    नयी दिल्ली। इस बार कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल बजट पेश कर रहे थे। गोयल बजट भाषण के लिए जैसे ही उठे विपक्ष हंगामा करने लगा, लेकिन बजट भाषण शुरू होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार मेज थपथपाकर कार्यवाहक वित्त मंत्री का हौसला बढ़ाते दिखे। पीएम ने किसानों के खाते में 6000 हजार रुपये भेजने के ऐलान पर ‘वाह-वाह’ करते हुए मेज थपथपाये और अलग-अलग ऐलानों पर वाह-वाह करते सुने गये। दूसरी तरफ सत्ता बीजेपी सांसदों ने विपक्षी दलों से पूछा, ‘हाउ इज द जोश?’

    दरअसल, इस बार बजट से गांव, गरीब, किसानों से लेकर सैलरीड क्लास और उद्योगों तक ने काफी उम्मीदें लगा रखी हैं। चुनावी मौसम पास होने के कारण मोदी सरकार पर इन उम्मीदों पर खरा उतरने का दबाव है, तो विपक्ष भी सरकार के रणनीतियों पर नजरें गड़ा रखी हैं। विपक्ष के हंगामे को बेअसर करने के लिए बीजेपी सांसदों ने उरी फिल्म के लोकप्रिय डॉयलॉग को संसद में दोहराया। मोदी सरकार का आज का बजट दो मायनों में बड़ा है। एक तो यह पिछले पांच बजटों की तरह पूर्ण नहीं, बल्कि अंतरिम बजट है। दूसरा, इस बार बीमारी की वजह से अरुण जेटली बजट पेश नहीं कर रहे, उनकी जगह कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल बजट पेश कर रहे थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीयूष गोयल ने गिनायीं सरकार की उपलब्धियां
    Next Article रक्षा बजट बढ़ा कर 3 लाख करोड़ से अधिक किया गया
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा

      June 1, 2026

      गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस

      June 1, 2026

      उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग

      June 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा
      • गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस
      • उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
      • ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version