Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»तीसरे टी-20 में भारत को न्यूजीलैंड ने चार रन से हराया और शृंखला भी
    Top Story

    तीसरे टी-20 में भारत को न्यूजीलैंड ने चार रन से हराया और शृंखला भी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 10, 2019Updated:February 10, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हैमिल्टन। न्यूजीलैंड ने बेहद ही रोमांचक मुकाबले में भारत को चार रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर ली। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 213 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 208 रन ही बना सकी।

    213 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और केवल छह रन के कुल स्कोर पर शिखर धवन पांच रन बनाकर सैंटनर की गेंद पर मिचेल को कैच देकर आउट हो गए। इसके बाद विजय शंकर(43) ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर 75 रनों की साझेदारी की। शंकर कुछ ज्यादा आक्रामक रहे और अपनी 43 रनों की पारी के दौरान 28 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और दो छक्के लगाए। 81 के कुल स्कोर पर शंकर सैंटनर की गेंद पर ग्रैंडहोम को हाथों लपके गए। शंकर के बाद बल्लेबाजी करने आए रिषभ पंत ने आक्रमण जारी रखा और 12 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 28 रन बनाए। 121 के कुल स्कोर पर पंत टिकनर की गेंद पर विलियमसन को कैच दे बैठे।

    इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा 38 रन बनाकर मिचेल की गेंद पर विकेट के पीछे साइफर्ट द्वारा कैच किए गए। हालांकि आखिरी ओवरों में दिनेश कार्तिक(नाबाद 33) और क्रुणाल पांड्या (नाबाद 26) ने भारतीय टीम को जीताने की भरकस कोशिश की लेकिन वह लक्ष्य से चार रन दूर रह गए। न्यूजीलैंड की तरफ से डेरेल मिचेल और सैंटनर ने दो-दो तथा टिकनर और कुगलेनजीन ने 1-1 विकेट लिया।

    इससे पूर्व टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 212 रन का विशाल स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड की तरफ से कॉलिन मुनरो ने आतिशी अर्धशतक लगाते हुए 40 गेंदों पर 72 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और इतने ही छक्के लगाए। मुनरो के अलावा टीम साइफर्ट ने 43, कप्तान केन विलियमसन ने 27 और कोलिन डी ग्रैंडहोम ने 30 रन बनाए। डारेल मिचेल 19 और रॉस टेलर 14 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने दो, खलील अहमद और भुवनेश्वर कुमार ने 1-1 विकेट लिया।

    टी-20 सीरीज न्यूजीलैंड भारत शृंखला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCBI ऑफिस में राजीव कुमार व कुणाल घोष से 08 घंटे तक पूछताछ की
    Next Article कुलगाम में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर, पत्‍थरबाजी में 4 जवान घायल
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version