Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कुलगाम में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर, पत्‍थरबाजी में 4 जवान घायल
    Top Story

    कुलगाम में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर, पत्‍थरबाजी में 4 जवान घायल

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 10, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू। जम्‍मू-कश्‍मीर के कुलगाम में देवसर क्षेत्र के केल्लम गांव में रविवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद‍ किया है।

    सुरक्षा बलों को इस स्थान पर रहस्यमय गतिविधियां होने की खबर लगी थी। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इस स्थान को घेर कर सर्च आभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा लेते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने आतंकियों के समर्थन में घरों से बाहर निकल कर पत्थरबाजी की। पत्थरबाजी में सीआरपीएफ के चार जवान घायल हो गए हैं।

    मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की फिलहाल शिनाख्‍त नहीं हो पाई है। आतंकियों पर कार्रवाई के पहले मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं। दोनों ओर से गोलीबारी हुई। सेना, सीआरपीएफ और राज्‍य पुलिस संयुक्‍त रूप से यह अभियान चलाया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात सेना को केलम इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट्स मिले थे।

    इस सूचना के बाद सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने केलम गांव की घेराबंदी की। इसके बाद जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जहां दो घरों में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू की। इस गोलीबारी के बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए रविवार सुबह आतंकियों के खिलाफ काउंटर ऑपरेशन शुरू किया। सुबह 5 बजे के आसपास शुरू हुए इस ऑपरेशन के 6 घंटे बीतने के बाद सेना ने यहां के दो घरों को उड़ा दिया।

    इस कार्रवाई में मकान के अंदर छिपे 5 आतंकी मौके पर ही मार गिराए गए, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च के दौरान सेना को यहां सभी आतंकियों के शव के साथ भारी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य सामान बरामद हुए। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में एक मोस्ट वॉन्टेड कमांडर भी शामिल हो सकता है, हालांकि सेना या पुलिस ने इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

    आतंकी कुलगाम पत्‍थरबाजी मुठभेड़ सुरक्षा बल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतीसरे टी-20 में भारत को न्यूजीलैंड ने चार रन से हराया और शृंखला भी
    Next Article झामुमो की सरकार बनी तो भ्रष्टाचारी जायेंगे जेल
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version