Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»युवाओं को रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
    Breaking News

    युवाओं को रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 2, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड की युवा शक्ति प्रतिभा की धनी है। राज्य में युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने का प्रतिबद्ध प्रयास सरकार ने किया है। पिछले 4 वर्षों में यहां के युवा वर्ग को निजी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराया गया है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित प्रेझा फाउंडेशन के इंटरनेशनल कल्याण गुरुकुल में प्रशिक्षित 69 युवाओं को दुबई में नियोजन के लिए नियुक्ति पत्र का वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा।

    नये झारखंड के निर्माण में युवा महती भूमिका निभायेंगे
    रघुवर दास ने दुबई के निजी कंपनी डीयूएलएससीओ द्वारा नियुक्ति पत्र मिले युवाओं से कहा कि आप अपने कार्य क्षमता के बदौलत ऐसी पहचान बनायें कि पूरी दुनिया यह कहे कि झारखंड की युवा शक्ति वाकई बेहतर और अनुशासित है। झारखंड की पहचान झारखंड के युवा ही हैं। नये राज्य के निर्माण में युवाधन का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों से गुरुकुल में प्रशिक्षण लेने आए युवाओं का दुबई में नियोजन हो रहा है। आप सभी नवनियुक्त युवा शक्ति को जिंदगी की नयी शुरुआत के लिए शुभकामनाएं।

    मिशन मोड़ में चला कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड अमीर राज्य है परंतु राज्य की कोख में गरीबी पल रही है। राज्य से गरीबी का समूल नष्ट करना राज्य सरकार की प्राथमिकता रही है। पिछले 4 वर्षों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम मिशन मोड में चलाया गया है। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर पूरे राज्य में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रतिबद्धता के साथ लागू किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के लिए गुरुकुल जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्था स्थापित की गयी हैं। ग्रामीण सुदूर क्षेत्रों के युवा वर्ग के लोगों को प्रशिक्षण के माध्यम से स्किल कर रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

    सरकार स्किल करने पर ज्यादा फोकस कर रही
    मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक युग में स्किल्ड मैनपावर की मांग बढ़ी है। इस मांग को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरे झारखंड में मिशन मोड में चलाया है। सरकार का यह लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले वैसे युवा वर्ग जो कम पढ़े लिखे हैं, उन्हें भी हुनरमंद और दक्ष बनाना है। गरीबी के कारण जो बच्चे अधिक पढ़ाई नहीं कर पाते हैं, सरकार उन्हें स्किल करने पर ज्यादा फोकस कर रही है। प्रशिक्षण लेंगे तभी रोजगार का सृजन हो पाएगा। कम पढ़े लिखे बच्चों में भी काफी क्षमता होती है सिर्फ उन्हें प्रशिक्षित करने की जरूरत है।

    दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कार्य क्षेत्र में डटे रहें
    मुख्यमंत्री ने दुबई जाने वाले नवनियुक्त युवकों से कहा कि वहां बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। हाल के दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई के अबूधाबी में एक मंदिर का भी शिलान्यास किया है। दुबई जाकर आप मन लगाकर कार्य करें और अपने परिवार का सहयोग करें। थोड़ी बहुत परेशानियां आ सकती हैं परंतु आप सभी दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कार्य क्षेत्र में डटे रहें। संघर्ष से घबराकर हार नहीं माने।

    कल्याण विभाग का कार्य सराहनीय
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 4 वर्षों में राज्य में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विभाग की सचिव हिमानी पांडे को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कल्याण गुरुकुल के प्रतिनिधि एवं दुबई से पहुंचे निजी कंपनी डीयूएलएससीओ के प्रतिनिधियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने डीयूएलएससीओ के प्रतिनिधियों से कहा कि नवनियुक्त युवाओं को इनके एग्रीमेंट के आधार पर ही वेतन इत्यादि की पूरी व्यवस्था कंपनी की सुनिश्चित करे ताकि आने वाले समय में कंपनी के मांग के अनुरूप यहां के युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें दुबई में नौकरी के लिए भेजा जा सके। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि कंपनी युवाओं का आवासन भोजन इत्यादि की पूरी व्यवस्था करेगी।

    युवाओं का प्रशिक्षण कल्याण गुरुकुल खूंटी में हुआ
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा नवनियुक्त युवकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र मिलने वाले सभी युवाओं का प्रशिक्षण कल्याण गुरुकुल खूंटी में इलेक्ट्रिकल, पलंबर, बारबेंडिंग ट्रेड में हुआ है, जिसके बाद युवाओं का नियोजन दुबई के डीयूएलएससीओ कंपनी में हुआ है।

    ये थे उपस्थित
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. सुनील कुमार वर्णवाल, अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की सचिव हिमानी पांडे, उपायुक्त खूंटी सूरज कुमार, डीयूएलएससीओ कंपनी के चीफ कमर्शियल आफिसर रोबर्ट क्रिक, रीजनल हेड स्टीवन मॉरिस, कंपनी के अन्य प्रतिनिधि, कल्याण गुरुकुल से संबंधित अधिकारी, कल्याण गुरुकुल खूंटी के 69 नवनियुक्त युवा सहित बड़ी संख्या में अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची: लालू से मिले जय प्रकाश और आरपीएन
    Next Article भारत ने न्यूजीलैंड को 35 रन से हराया, सीरीज 4-1 से जीती
    azad sipahi

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version