Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पाकिस्तान को करारा जवाब मिलेगा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    Top Story

    पाकिस्तान को करारा जवाब मिलेगा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 15, 2019Updated:February 15, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए पड़ोसी पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा कि इस हमले पर पाकिस्तान को करारा जवाब मिलेगा। वंदे भारत एक्सप्रेस की लॉन्चिंग के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम ने कहा, ‘पाकिस्तान ने बहुत बड़ी गलती कर दी है। देश ऐसे हमलों का डटकर मुकाबला करेगा। पाकिस्तान को बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी।’ उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों को पूरी छूट दे दी गई है।

    इससे पहले पीएम ने CCS की मीटिंग की। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद अभी हमारी स्थिति दुख और आक्रोश वाली है। उन्होंने कहा, ‘मैं विश्वास जताता हूं कि जिन शब्दों और सपनों को लेकर हमारे जवानों ने जीवन त्यागा है, उन सपनों को पूरा करने के लिए हम अपने जीवन का पल-पल खपा देंगे।’

    तबाही के रास्ते पर पाकिस्तान: PM
    उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान तबाही के रास्ते पर चल रहा है। हमने अपने सुरक्षाबलों को पूरी आजादी दे दी है। हमें अपने सैनिकों के शौर्य और उनकी बहादुरी पर पूरा भरोसा है। पड़ोसी देश यह समझता है कि जिस तरह से वह साजिश रच रहा है, उससे भारत में अस्थिरता फैल जाएगी तो वह ऐसा कभी नहीं कर पाएगा। यह कभी नहीं होने वाला है। उसके मंसूबे कभी पूरे नहीं होने वाले हैं।’

    ‘गुनहगारों को मिलेगी सजा’
    पीएम ने कहा, ‘आंतकी संगठनों और उनके सरपरस्तों को मैं कहना चाहता हूं कि वे बहुत बड़ी गलती कर चुके हैं और उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। देश को भरोसा देता हूं कि हमले के पीछे जो भी ताकते हैं, जो भी गुनहगार हैं, उन्हें उनके किए की सजा अवश्य मिलेगी। आतंक के खिलाफ अब लड़ाई और तेज होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुलवामा हमला: पाक से वापस लिया MFN का दर्जा
    Next Article पाकिस्तान से अब मेज पर नहीं, युद्ध के मैदान में बात हो : गंभीर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी का पाक को संदेश, ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता’

      May 12, 2025

      ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

      May 12, 2025

      धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का पाक को संदेश, ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता’
      • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
      • धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?
      • पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
      • एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version