रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस, जेएमएम, जेवीएम और राजद का महागठबंधन एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा। महागठबंधन का उद्देश्य भाजपा के झूठ के साम्राज्य को ध्वस्त करना है और इसमें सभी घटक दल एकजुट हैं। सहाय ने शुक्रवार को झारखंड विकास मोर्चा के प्रमुख बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की।
दोनों के बीच महागठबंधन के स्वरूप और आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। सहाय ने कहा कि बाबूलाल झारखंड के सम्मानित नेता हैं। महागठबंधन में उनकी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। महागठबंधन में एक-दो सीटों को लेकर आपस में जो मसले सामने आ रहे हैं, उन्हें जल्द ही सुलझा लिया जायेगा।
गुरुवार को बाबूलाल ने फॉर्मूला पर जतायी थी आपत्ति
झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुुरुवार को दिल्ली में तय महागठबंधन के फॉर्मूले पर आपत्ति जतायी थी। उन्होंने कहा था कि किसी भी सूरत में झाविमो को गोड्डा सीट चाहिए। उन्होंने कहा कि झाविमो ने गोड्डा, कोडरमा और चतरा सीट पर अपनी दावेदारी पेश की थी। इन सीटों पर हमारी पार्टी मजबूत स्थिति में