वॉशिंगटन: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच पेंटागन के एक शीर्ष कमांडर ने श्रीलंका के साथ स्थायी संबंध स्थापित करने की वकालत की है। अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान के प्रमुख एडमिरल फिलिप्स डेविडसन ने सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के समक्ष कांग्रेस में सुनवाई के दौरान कहा, ‘‘श्रीलंका हिंद महासागर में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण है और हमारे सैन्य संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन तमिल एवं सिंहली समुदाय के बीच तनाव और राजनीतिक संकट हमारी साझेदारी के आगे बढ़ने के मार्ग में अस्थिरता एवं संभावित बाधा उत्पन्न करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि इसके अलावा श्रीलंका ने चीन का कर्ज बढ़ने के कारण उसे हम्बनटोटा बंदरगाह 99 साल के पट्टे पर दे दिया है जिससे वैश्विक स्तर पर चिंता पैदा हो गई। डेविडसन ने कहा कि राजनीतिक उथल पुथल के बावजूद श्रीलंकाई बलों के साथ सैन्य सहयोग जारी रखना अमेरिका के हित है। उन्होंने कहा कि 2019 में अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान (यूएसइंडोपैकॉम) श्रीलंका के साथ नौसैन्य संबंध स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version