नई दिल्ली : नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में दंगों के बाद अब नई दिल्ली में माहौल खराब करने की कोशिश हुई। वहां मेट्रो स्टेशन पर कुछ लड़कों ने ‘देश के गद्दारों को, गोली मारो *** को’ को नारे लगा। इस मामले में पुलिस ने उन्हें वहीं हिरासत में ले लिया। यह घटना राजीव चौक मेट्रो स्टेशन की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 12.30 की है। राजीव चौक पर 6 लड़के अचानक ‘देश के गद्दारों को, गोली मारो *** को’ नारे लगाने लगे। पुलिस ने तुरंत राजीव चौक स्टेशन पर ही उन्हें हिरासत में ले लिया। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version