Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»12 हजार समस्याएं, छह हजार पर एक्शन
    Top Story

    12 हजार समस्याएं, छह हजार पर एक्शन

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 24, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में इस बार हेमंत सोरेन की उम्र 57 दिन की हो गयी है। जिस मुख्यमंत्री को झारखंड की जनता ने पांच साल के लिए अपना प्रतिनिधि चुना हो, उसके लिए 57 दिनों की उम्र कोई मायने नहीं रखती, लेकिन मात्र 57 दिन में ही अगर कोई जगह या व्यक्ति लोगों के विश्वास का केंद्र बन जाये, तो वह जरूर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। और इस दृष्टि से हेमंत सोरेन और उनका आवास निश्चित रूप से झारखंड के लोगों की आशा का नया केंद्र बन गया है। सीएमओ की तरफ से मिली सूचनाओं के अनुसार इन 57 दिनों की यात्रा में अब तक 12 हजार लोग अपनी समस्याओं के साथ आशा के इस नये केंद्र में पहुंचे। इनमें से छह हजार आवेदनों पर एक्शन भी ले लिया गया है। यानी उन समस्याओं का समाधान निकाल लिया गया है। सीएम आवास में हर समय फरियादियों की भीड़ जमा रहती है। इस दौरान मुख्यमंत्री चाहें जितने भी व्यस्त हों, इन फरियादियों से मिलने के लिए वे अवश्य समय निकाल लेते हैं, ताकि कोई निराश होकर यहां से नहीं जाये। फरियादियों से मिलते समय मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई तनाव नहंी रहता। वह एक-एक एक-एक फरियादी से मिलते हैं।
    झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 29 दिसंबर को गठबंधन की सरकार बनी थी। 23 फरवरी तक आजाद सिपाही को जो आंकड़ा मिला है, उसके अनुसार 12 हजार लोगों से मिलने और उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन लेने का रिकॉर्ड सीएमओ में है। उनमें से छह हजार समस्याओं का निष्पादन भी कर दिया गया है। सीएम बनने के दिन से ही हेमंत का दरवाजा आम लोगों के लिए खुल गया। कोई भी व्यक्ति, कभी भी उनके यहां जा सकता है। अपनी बातें रख सकता है। इसके लिए उसे न किसी पैरवी की जरूरत है और न ही पहुंच की। यही वजह है कि अब सीएम आवास में भीड़ लगने लगी है। 23 दिसंबर से लोगों के आने का जो सिलसिला सीएम आवास में शुरू हुआ, आज तक वह बदस्तूर जारी है। बल्कि उसमें हर रोज इजाफा ही हो रहा है। रांची के सीएम आवास में ही नहीं, बल्कि जब मुख्यमंत्री यहां से बाहर रहते हैं, तो वहां भी लोगों का हुजूम उनसे मिलने चला आता है और वे भी अपने स्वभाव के मुताबिक सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए लोगों से मिलने के लिए उनके बीच चले आते हैं। लोगों को उनके दरबार में आने का साहस इसलिए भी मिलता है, क्योंकि हेमंत खुद कह चुके हैं कि हमको मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्एिक अपने बेटा-भाई के रूप में देखिये।
    झारखंड के लोगों की नयी आशा का संचार केंद्र सिर्फ सीएम आवास तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि राज्य का प्रोजेक्ट भवन भी यह स्थान ले चुका है। यहां भी अब 21 सौ फरियादी मिल चुके हैं और उनकी समस्याओं का यथासंभव समाधान भी निकाला जा चुका है। यह तो आॅन रिकॉर्ड है। इससे इतर पार्टी कार्यक्रमों में उमड़ी भीड़ और उससे मिलने का अगर आंकड़ा देखा जाये, तो यह संख्या दो लाख से अधिक हो चुकी है। झामुमो दुमका और धनबाद में अपना स्थापना दिवस मना चुका है। इन दोनों शहरों में भारी भीड़ उमड़ी थी। वहां भी सीएम लोगों से मिले थे। मुख्यमंत्री से मिलनेवालों में युवा, बुजुर्ग, महिला और सभी समाज के लोग शामिल हैं। अपनी मिलनसारिता और सहज स्वभाव के कारण ही हेमंत सोरेन इतने कम समय में लोकप्रियता के पायदान पर ऊपर चले गये हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद उस तबके से मिल रहे हैं, जो आज तक थानेदार से मिलने से डरता है। उसकी बातें सुनते हैं और उस पर कार्रवाई भी कर रहे हैं। बता दें कि यह जो आंकड़ा है, यह सोशल मीडिया में सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई से अलग है।
    हरमू के दिव्यांग की समस्या का निदान
    हरमू का रहनेवाला दिव्यांग अर्जुन महतो बड़ी मुश्किल से सीएम आवास तक पहुंचा था। उसके साथ उसके परिवार के लोग भी थे। उसने सीएम को बताया कि राशन कार्ड में भूलवश उसका नाम नहीं चढ़ पाया है। इस कारण उसे राशन नहीं मिल पा रहा है। सीएम ने तुरंत उसकी समस्या का निदान कर दिया।
    उपेक्षा की शिकायत की थी कार्मेला सोरेंग ने
    कुछ दिन पहले पुलवामा आतंकी हमले में शहीद विजय सोरेंग की पत्नी कार्मेला सोरेंग सीएम से मिलने पहुंची थीं और उपेक्षा की शिकायत की थी। सीएम ने इस समस्या का भी समाधान कर दिया।
    इन समस्याओं का तत्काल समाधान
    मुख्यमंत्री के यहां अधिकांशत: वृद्धापेंशन, विधवा पेंशन, राशन नहीं मिलने, पेयजल, फीस के अभाव में बच्चों की रूकी पढ़ाई और स्वास्थ्य की समस्या लेकर लोग पहुंच रहे हैं। उनके निदान भी तुरंत हो रहे हैं।

    12 thousand problems action on six thousand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचार दिन बाद भी ढुल्लू के बारे में पुलिस को सुराग नहीं
    Next Article राजनीति के रोमांचक मैच के लिए हेमंत-बाबूलाल तैयार
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version