रांची। भारत के लगभग ढाई लाख ग्राम पंचायतों को सरकार के द्वारा भारत नेट के माध्यम से मुफ्त वाईफाई देने की तैयारी चल रही है। प्रथम चरण में वाईफाई हॉटस्पॉट के स्थापना का कार्य प्रारंभ भी हो चुका है। केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय के अनुसार अब तक देश के 18041 ग्राम पंचायतों में वाईफाई प्रारंभ कर दिया गया है जबकि 45 हजार 769 ग्राम पंचायतों में काम आरंभ करने की तैयारी है। इसकी जानकारी केंद्रीय दूरसंचार राज्यमंत्री श्री संजय धोतरे ने लोकसभा में दी।
इस संबंध में रांची के सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में केंद्र सरकार से यह प्रश्न किया था कि केंद्र सरकार देश के कितने गाँवों में किन-किन स्थानों पर मुफ्त वाईफाई की सेवा देने वाली है और ग्राम नेट के माध्यम से इसकी क्या तैयारी चल रही है? इससे संबंधित विस्तृत जानकारी संजय सेठ ने मांगी थी। जिसके जवाब में केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय ने बताया है कि देश के लगभग ढाई लाख ग्राम पंचायतों में मुफ्त वाईफाई देने की तैयारी है और प्रथम चरण में काम चल भी रहा है। इसी जवाब के आलोक में झारखंड के संबंध में भी जानकारी उपलब्ध कराई गई है, जिसमें यह बताया गया है कि झारखंड के 312 पंचायतों में प्रथम चरण में वाईफाई से संबंधित हॉटस्पॉट स्थापित किया जाना है। जबकि 254 स्थानों पर यह शुरू भी कर लिया गया है। यह जानकारी सांसद प्रेस प्रतिनिधि संजय पोद्दार ने दी