Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पत्नी, बेटे के साथ जेल भेजे गए आजम खान
    Top Story

    पत्नी, बेटे के साथ जेल भेजे गए आजम खान

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामपुर : उत्‍तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्‍दुल्‍ला आजम के साथ बुधवार को रामपुर की एक विशेष अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने तीनों को दो मार्च तक के लिए न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है। आजम खान अपने बेटे अब्दुल्ला के साथ जन्म के दो प्रमाणपत्र बनवाने समेत अन्य मामलों में अदालत में पेश हुए थे। इस बीच चर्चा है कि आजम खान को रामपुर जेल से बरेली की जेल में शिफ्ट किया जा सकता है।

    वर्ष 2017 में सूबे में बीजेपी के नेतृत्‍व वाली योगी आदित्‍यनाथ सरकार बनने के बाद से आजम खान और उनके परिवार पर काफी मुकदमे दर्ज किए गए थे। बताया जा रहा है कि आजम खान पर इस समय 80 से ज्‍यादा मुकदमे चल रहे हैं। इनमें से कई मामलों में न्यायालय ने उनको हाजिर होने का आदेश दिया था। अदालत की ओर से पेश होने के कई बार आदेश होने के बाद भी आजम खान गैर हाजिर होते रहे। उन्‍होंने उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की लेकिन वहां से भी उनको राहत नहीं मिली।

    अंतत: बुधवार को आजम खान ने अपने परिवार के साथ एडीजे 6 धीरेंद्र कुमार की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। यही नहीं न्यायालय ने आजम खान, उनकी पत्नी विधायक तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को कई मामलों में अरेस्ट वॉरंट भी जारी कर रखा था। रामपुर की विशेष अदालत ने आजम खान, उनकी पत्‍नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्‍दुल्‍ला को दो मार्च यानि 7 दिन के लिए न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अदालत ने मंगलवार को एक मामले में उनके घर की कुर्की के आदेश भी दिए थे। आजम खान के एक मामले में दो मार्च को सुनवाई होनी है।

    Azam Khan sent to jail with wife son
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबड़ी खाई को पाटने में जुटी है सरकार : हेमंत
    Next Article दिल्‍ली हिंसा पर इमरान खान ने उगला जहर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      धनबाद : तीन दिनों से लापता लोडर का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

      December 25, 2025

      शहीद निर्मल महतो की जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि

      December 25, 2025

      खिलाड़ी लगातार तोड़ रहे रिकॉर्ड, वैश्विक खेल मानचित्र पर देश को दिला रहे पहचानः मोदी

      December 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • धनबाद : तीन दिनों से लापता लोडर का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
      • Betify Casino Exploré: Rapport 263

      • Betify Casino – Examen Complet 10

      • शहीद निर्मल महतो की जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि
      • वर्ष 2026 में व्यस्त रहेगा भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का कैलेंडर, सामने होंगी बड़ी चुनौतियां
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version