रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांके रोड स्थित अपने आवास पर गुरुवार को फरियादियों से मुलाकात की। लोग अपनी समस्या लेकर उनके पास पहुंचे थे। मुख्यमंत्री सभी फरियादियों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना। समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का सीएम ने आश्वासन दिया। राज्य के अलग-अलग जिलों से काफी संख्या में महिलाएं अपनी समस्या लेकर आयीं थीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निबटाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। पानी, बिजली, सड़क इत्यादि समस्याओं के समाधान में कोई कमी न रहे, इसके लिए संबंधित अफसरों और कर्मचारियों को निर्देश दिये।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version