Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नशे में धुत पुलिस वाले को आवारा कुत्तों ने नोंचकर मार डाला
    Top Story

    नशे में धुत पुलिस वाले को आवारा कुत्तों ने नोंचकर मार डाला

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। रामगढ़ पुलिस लाइन में पदस्थापित 35 वर्षीय संतोष उरांव को आवारा कुत्तों ने हमला कर नोंच-नोंच कर मार डाला। पुलिस लाइन से महज कुछ दूर पर अवस्थित दामोदर नदी घाट(मुक्तिधाम) परिसर में उसकी क्षत-विक्षप्त लाश मिली। कुत्तों ने कुक के शरीर के 30 प्रतिशत से अधिक भाग को नोंच कर मांस से हड्डी को बाहर कर दिया था। बुधवार की सुबह सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यूडी केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि हर दिन की तरह मंगलवार की रात भी पुलिसकर्मी संतोष उरांव नशे में धुत था। रात में वह निकला, तो पुलिस लाइन में नहीं लौटा। संभावना व्यक्त की जा रही है कि शौच आदि के लिए दामोदर नदी की ओर जाने के क्रम में नशे में रहने के कारण वह किसी तरह गिर गया होगा। इसके बाद अकेले पाकर कुत्तों के झुंड उसे नोच नोच कर मार डाला। शव को देख कर संभावना व्यक्त की गयी कि आठ-दस की संख्या में कुत्तों ने उसपर हमला किया होगा। हालांकि इस संबंध में पुलिस लाइन के सर्जेंट मेजर मंशु गोप का कहना कि रात को खाना बनाने के बाद वह शौच के लिए नदी की ओर गया था। इसी बीच किसी तरह से वह गिर गया। रात को ठंड भी अधिक थी। ठंड लगने से उसकी मौत हो गयी होगी। इसके बाद कुत्तों ने उसके पूरे शरीर को नोंच दिया है।
    लातेहार का रहनेवाला था संतोष उरांव
    मृतक पुलिस कुक संतोष उरांव पिता जयमंगल उरांव लातेहार जिले के मुक्का, कटईटोला का रहने वाला है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक कुक के शव को पुलिस लाइन लाया गया। यहां पुलिसकर्मियों ने उनके पार्थिव शरीर में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए लातेहार भेज दिया गया।

    Drunken policeman killed by stray dogs
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविकास में प्रेस मीडिया की भूमिका अहम: हेमंत
    Next Article फूल ही नहीं, कांटों भरी राह भी है बाबूलाल के सामने
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पुलिस मुठभेड़ में मारा गया सूर्या हांसदा

      August 11, 2025

      ग्रामीण विकास मंत्री से मिले बंधु तिर्की

      August 11, 2025

      हाइकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      August 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर-2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को देगी दस्तक
      • बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार-2’ का जादू, कुल 42 करोड़ रुपये का कारोबार
      • मामूली बढ़त के साथ लिस्ट होने के बाद उछले पार्थ इलेक्ट्रिकल्स के शेयर
      • सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version