Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»प्रदीप को शामिल किया तो सरकार गिरा दूंगा
    Top Story

    प्रदीप को शामिल किया तो सरकार गिरा दूंगा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गोड्डा। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने विधायक प्रदीप यादव पर हमला बोलते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस दिन प्रदीप यादव कांग्रेस में शामिल होंगे, उसी दिन मैं हेमंत सरकार गिरा दूंगा, क्योंकि कांग्रेस के दस विधायक मेरे संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया और राहुल गांधी को यौन शोषक को पार्टी में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदीप यादव पर जेवीएम की महिला प्रवक्ता ने यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन पर बाबूलाल मरांडी ने कार्रवाई भी की थी।
    ‘किसी के नहीं हो सकते प्रदीप यादव’
    निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रदीप यादव दो फरवरी को दुमका में जेएमएम ज्वाइन करने वाले थे, लेकिन अंतिम समय में मामला बिगड़ गया। कांग्रेस को यह सोचना चाहिए कि जिस संघ परिवार ने प्रदीप यादव को विधायक, महामंत्री और मंत्री बनाया, उस संघ परिवार और बीजेपी के वे नहीं हुए, तो और किसके होंगे।
    प्रदीप यादव की करतूतों के कारण बाबूलाल मरांडी की घर वापसी
    बीजेपी सांसद गुरुवार को गोड्डा के ब्लॉक चौक मैदान में आयोजित रोजगार मेले में शिरकत करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की बीजेपी में होने वाली वापसी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी एक सुलझे हुए नेता हैं। उनकी वापसी से राज्य में पार्टी को मजबूती मिलेगी। प्रदीप यादव की वजह से बाबूलाल बीजेपी छोड़कर गये थे, लेकिन आज प्रदीप यादव की करतूत देखकर बाबूलाल उनसे अलग हो रहे हैं।
    प्रदीप के कांग्रेस में जाने की अटकलें
    बता दें कि 17 फरवरी को रांची में एक भव्य कार्यक्रम में बाबूलाल मरांडी 14 साल बाद बीजेपी में वापसी करेंगे। उन्होंने अपनी पार्टी जेवीएम के बीजेपी में विलय की घोषणा कर दी है। उससे पहले पार्टी विरोधी गतिविधि करने के आरोप में विधायक प्रदीप यादव को जेवीएम से निकाल दिया गया। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदीप यादव पर यौन शोषण का आरोप लगा था। जेवीएम की महिला प्रवक्ता ने इस सिलसिले में उनके खिलाफ देवघर महिला थाने में केस भी दर्ज कराया है। फिलहाल इस मामले में प्रदीप यादव जमानत पर चल रहे हैं। जेवीएम से बाहर निकाले जाने के बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हैं।
    दिवास्वप्न देख रहे हैं सांसद : रामेश्वर
    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे दिवास्वप्न देख रहे हैं, जो कभी पूरा नहीं होगा। उनको पता नहीं है कि उनके लोग ही कांग्रेस में आने को आतुर हैं। कांग्रेस सिद्धांतवादी पार्टी है। यह सरकार पूरी ईमानदारी से काम करेगी और कार्यकाल भी पूरा करेगी।
    किसका विधायक संपर्क में है, निशिकांत दुबे को पता होना चाहिए : आलमगीर आलम
    कांग्रेसी नेता और मंत्री अलमगीर आलम ने कहा कि किसका विधायक किसके संपर्क में है, वो निशिकांत पता लगा लें। कहने को तो बराबर कुछ न कुछ वह कहते हैं। चुनाव के समय 65 पार का नारा दिया था। कितना पार किये, पता होना चाहिए। कांग्रेस का कोई विधायक नहीं टूटने वाला है।
    भाजपा के 12 विधायक संपर्क में : राजेश ठाकुर
    इधर, रांची में निशिकांत दुबे के बयान पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी के भी 12 विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। बाबूलाल मरांडी की घर वापसी से बीजेपी के कई विधायक नाराज हैं। इसलिए निशिकांत दुबे घबराहट में इस तरह का बयान दे रहे हैं।

    If Pradeep is included the government will drop
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article360 दिन में खाली पद भरे जायेंगे : आलम
    Next Article टेस्ट में चैंपियन की तरह खेलेंगे: शास्त्री
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version